Advertisment

Sikkim Flash Flood: सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में अब भी 76 लोग लापता, लगातार मिल रहे शव

सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में दो और शव बरामद होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 40 हो गई है। इस प्राकृतिक आपदा के बाद 76 लोग अब तक लापता हैं।

author-image
Bansal news
Sikkim Flash Flood: सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में अब भी 76 लोग लापता, लगातार मिल रहे शव

गंगटोक। सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में दो और शव बरामद होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 40 हो गई है। दो सप्ताह पहले आई इस प्राकृतिक आपदा के बाद 76 लोग अब तक लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Advertisment

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार

चार अक्टूबर को तड़के बादल फटने के कारण तीस्ता नदी में अचानक आई बाढ़ से करीब 88,000 लोग प्रभावित हुए हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार, सिक्किम की आबादी करीब 6.10 लाख है जो भारत के किसी भी राज्य में सबसे कम है।

पकयोंग से  सबसे अधिक शव हुआ बरामद 

सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसएसडीएमए) के अनुसार, पकयोंग में सबसे अधिक शव बरामद किए गए हैं। जिले में मिले 26 शवों में से 15 आम नागरिकों तथा 11 शव सेना के जवानों के थे। एसएसडीएमए ने एक बुलेटिन में बताया कि मंगन में चार शव मिले, गंगटोक में आठ और नामची में दो शव बरामद हुए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि पास के पश्चिम बंगाल में तीस्ता नदी के निचले इलाकों में बहकर पहुंचे कई शव बरामद हुए हैं। लापता 76 लोगों में से 28 पकयोंग से, 23 गंगटोक से, 20 मंगन से और नामची से पांच लोग शामिल हैं।

Advertisment

एसएसडीएमए (SDM) ने कहा कि वर्तमान में राज्य में 20 राहत शिविर संचालित हैं, जहां 2,080 लोगों ने शरण ली है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने कहा कि अत्यधिक वर्षा और उत्तरी सिक्किम में दक्षिण लहोनक झील में ग्लेशियर के पिघलने से बनी झील में अचानक बाढ़ आने (जीएलओएफ) की घटना के कारण संभवत: यह प्राकृतिक आपदा हुई।

ये भी पढ़ें:

Telangana Assembly Elections: कांग्रेस के चुनावी प्रचार अभियान की शुरूआत आज से, राहुल और प्रियंका गांधी संभालेगीं मोर्चा

Today History: आज ही के दिन मारा गया था चंदन तस्कर वीरप्पन, जानिए आज की अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं

Advertisment

Jammu kashmir News: पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, गोलीबारी में BSF के दो जवान घायल

Diwali Bonus: केंद्र सरकार का दिवाली से पहले बड़ा तोहफा, बोनस देने का किया ऐलान, जानिए किन्हें मिलने जा रहा है फायदा

Weather Update Today: पहाड़ी इलाकों में जमकर बर्फबारी, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Advertisment
Sikkim Sikkim flood Sikkim flood 2023
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें