Advertisment

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 724 नए मामले, 14 लोगों की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

भोपाल, तीन जनवरी (भाषा) मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 724 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,44,026 तक पहुंच गयी।

Advertisment

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 14 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,641 हो गयी है।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इंदौर में चार, भोपाल में दो और ग्वालियर, खरगोन, धार, रीवा, नरसिंहपुर, सतना, बैतूल एवं दमोह में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 884 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 583, उज्जैन में 102, सागर में 148, जबलपुर में 242 एवं ग्वालियर में 205 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

Advertisment

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के 155 नये मामले इंदौर जिले में आये, जबकि भोपाल में 127 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,44,026 संक्रमितों में से अब तक 2,31,533 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 8,852 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि रविवार को 947 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Advertisment

भाषा रावत अर्पणा

अर्पणा

Advertisment
चैनल से जुड़ें