MP Hockey: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की हॉकी अकेडमी में ट्रेनिंग लेंगी ग्वालियर की 7 विमेंस प्लेयर, पहली बार सिलेक्शन

MP Hockey: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की हॉकी अकेडमी में ट्रेनिंग लेंगी ग्वालियर की 7 विमेंस प्लेयर, पहली बार सिलेक्शन

MP Hockey: मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की हॉकी अकेडमी में ट्रेनिंग लेंगी ग्वालियर की 7 विमेंस प्लेयर, पहली बार सिलेक्शन

हाइलाइट्स

  • ग्वालियर के दर्पण हॉकी सेंटर की बड़ी कामयाबी
  • छत्तीसगढ़ स्टेट अकेडमी में 5 प्लेयर का चयन
  • दो प्लेयर्स का एमपी अकेडमी में सिलेक्शन

MP Hockey: मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्थित दर्पण हॉकी फीडर सेंटर अपने शानदार परफॉरमेंस के लिए जाना जाता है।

कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिए हैं। इस बार सेंटर की 7 खिलाड़ियों का सिलेक्शन नेशनल अकादमियों में हुआ है।

इनमें से 5 खिलाड़ी छत्तीसगढ़ स्टेट हॉकी अकेडमी (रायपुर) और दो खिलाड़ी एमपी स्टेट हॉकी अकेडमी (ग्वालियर) में अपने खेल कौशल को निखारेंगी।

मध्यप्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना के तहत राज्य में हॉकी फीडर सेंटर (MP Hockey) शुरू किए गए थे।

जिनकी संख्या अब 35 हो गई। यह सेंटर प्रदेश के हर जिलें में संचालित हैं।

जहां तक दर्पण हॉकी फीडर सेंटर 2006 में शुरू हुआ। तब से लगातार अपने परफॉरमेंस में इजाफा कर रहा है।

[caption id="attachment_368562" align="alignnone" width="859"]publive-image ग्वालिर के दर्पण हाॅकी फीडर सेंटर पर खिलाड़ियों को खेल के गुर सिखाते कोच अविनाश भटनागर।[/caption]

पहली बार एक साथ 7 खिलाड़ियों का अकादमियों में चयन

दर्पण हॉकी फीडर सेंटर (MP Hockey) की सात खिलाड़ियों का पहली बार एमपी और छत्तीसगढ़ की नामी अकेडमियों में हुआ है।

इनमें से एमपी अकादमी में खुशी चौरसिया और अनुष्का तथा छत्तीसगढ़ हॉकी अकेडमी में नंदिता शर्मा, खुशी छाकोर, अनुष्का श्रीवास, तनुष्का यादव और सुनैना का हुआ है।

अब तक सेंटर के 35 प्लेयर अकेडमियों में पहुंचे

दर्पण हॉकी फीडर सेंटर (MP Hockey) के 35 प्लेयर्स को चयन मध्यप्रदेश की पुरुष हॉकी अकेडमी (भोपाल) और महिला हॉकी अकेडमी (ग्वालियर) में हुआ है। इसमें 18 बॉयज और 17 गर्ल्स प्लेयर शामिल हैं।

तीन खिलाड़ी इंटरनेशनल

publive-image

सेंटर (MP Hockey) की करिश्मा यादव और इशिका चौधरी महिला वर्ग में और अंकित पाल पुरुष वर्ग में भारतीय हॉकी टीम से जुड़े हैं।

इशिका और अंकित दोनों वर्तमान में टीम के नेशनल कैंप में ट्रेनिंग ले रहे हैं।

6 खिलाड़ी स्टेट स्पोर्ट्स अवार्ड से सम्मानित

दर्पण फीडर सेंटर (MP Hockey) की करिश्मा यादव ओर नीरज राणा को मप्र सरकार के विक्रम अवार्ड से नवाजा जा चुका है,

वहीं नेहा सिंह, करिश्मा यादव, नीरज राणा और इशिका चौधरी को एकलव्य अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

ग्वालियर की पहली महिला इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी सेंटर से निकली

publive-image

सेंटर (MP Hockey) के कोच अविनाश भटनागर का कहना है कि दर्पण हॉकी फीडर सेंटर को प्रदर्शन अब तक सर्वश्रेष्ठ रहा है।

वर्तमान में 20 महिला खिलाड़ी समेत 80 खिलाड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। पहली बार सेंटर की 7 खिलाड़ियों का एमपी और छत्तीसगढ़ की हॉकी अकेडमी में सिलेक्शन हुआ है।

ये बाकी खिलाड़ियों को भी अपना कॅरियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

इसके अलावा सेंटर की करिश्मा यादव ग्वालियर की पहली इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी बनी हैं।

इंटरनेशनल प्लेयर इशिका चौधरी अभी इंडिया कैंप कर रहीं हैं।

बॉयज में अंकित पाल जूनियर इंडिया टीम की कप्तानी कर चुके हैं और अभी कैंप में हैं।

हमारी कोशिश है कि सेंटर (MP Hockey) के खिलाड़ियों को बेस्ट प्लेटफॉर्म मिले, इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में उनके साथ संगीता दीक्षित भी बच्चों को ट्रेनिंग दे रही हैं।

ये भी पढ़ें:श्रीलंका रवाना होने से पहले गौतम गंभीर बोले: रोहित और विराट वनडे वर्ल्ड कप खेल सकते हैं बशर्ते, फिटनेस बनाए रखें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article