Monsoon: त्रिपुरा में भारी बारिश ने ली 7 लोगों की जान, 2 लापता, राहत शिविरों में 5600 परिवार, कई इलाकों में लोग उमस से परेशान, 18 राज्यों में अलर्ट

Monsoon: त्रिपुरा में भारी बारिश ने 7 लोगों की जान ले ली। 2 लोग लापता हैं। 5600 परिवार राहत शिविरों में हैं। 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट।

7 people died due to rain in Tripura Monsoon update IMD Weather

Monsoon: देशभर में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी है। त्रिपुरा में भारी बारिश ने तबाही मचाई है। 7 लोगों की जान गई है और 2 लापता है। 5600 परिवार राहत शिविरों में रह रहे हैं। बाढ़ में फंसे लोगों का लगातार रेस्क्यू किया जा रहा है। आधा मानसून (Monsoon) बीतने के बाद भी कई इलाकों में लोग उमस से परेशान हैं। मौसम विभाग ने 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान में तेज बारिश का दौर

राजस्थान में भारी बारिश का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। ये 3 दिनों तक जारी रहेगा। मध्यप्रदेश में कालीसिंध, चंबल समेत अन्य नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान ने इन नदियों पर बने डैम के गेट खोल दिए हैं।

हिमाचल प्रदेश में बाढ़ का अलर्ट, सिक्किम में भूस्खलन

sikkim

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के 8 जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। सिक्किम के बालूतार में भारी भूस्खलन की चपेट में आकर NHPC के तीस्ता स्टेज 5 बांध पर 510 मेगावाट का पावर स्टेशन तहस-नहस हो गया। इस इलाके में लगातार हो रहे भूस्खलन की वजह से इसे पहले ही खाली करा लिया गया था। पिछले साल अक्तूबर में हिमनद झील फटने के बाद आई बाढ़ से स्टेशन को काफी नुकसान हुआ था। इसके बाद से इसमें काम बंद था।

उत्तर प्रदेश में 10 प्रतिशत कम बारिश

उत्तर प्रदेश में 19 अगस्त तक 53 जिलों में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। 22 जिलों में सामान्य और सामान्य से ज्यादा पानी बरसा है। मौसम विभाग ने 23 अगस्त तक का पूर्वानुमान जारी किया है। UP के ज्यादातर जिलों में तेज बारिश हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में सामान्य से 10 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

दिल्ली में मंगलवार को तेज बारिश

rain

दिल्ली में एक हफ्ते बाद मंगलवार को जमकर पानी बरसा। राजधानी के रिज एरिया में 72.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। भारी बारिश से कई इलाकों में पानी जमा हो गया।

आज तेलंगाना और केरल में अलर्ट

तेलंगाना के मलकाजगिरी, हैदराबाद, खम्मम, नागरकुर्नूल, नलगोंडा, निजामाबाद, रंगारेड्डी और सिद्दीपेट में भारी बारिश हुई थी। मौसम विभाग ने आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। केरल के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: MP में 12 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट: इस दिन एक्टिव होगा स्ट्रॉन्ग सिस्टम, भीगेगा पूरा प्रदेश; IMD ने दिया बड़ा अपडेट

22 अगस्त को 13 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 22 अगस्त को मणिपुर, नगालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, छत्तीसगढ़, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश और कोंकण-गोवा में तेज बारिश की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article