Advertisment

दिल्ली में कोरोना वायरस के 654 नए मामले, 16 की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, छह जनवरी (भाषा) दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 654 नए मरीजों की पुष्टि हुई और 16 संक्रमितों की मौत हो गई।

Advertisment

अधिकारियों ने बताया कि नए मामले सामने आने के बाद शहर में कुल मामले बढ़कर 6,28,352 हो गए हैं। जबकि मृतकों की कुल संख्या 10,625 हो गई है।

राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को 442 मामले आए थे और नमूनों के संक्रमित पाए जाने की दर 0.55 प्रतिशत थी।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि एक दिन पहले 74600 नमूनों की जांच की गई थी जिसमें से 654 नमूने संक्रमित पाए गए हैं।

Advertisment

शहर में बुधवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4481 हो गई। एक दिन पहले यह आंकड़ा 4562 था।

भाषा

नोमान पवनेश

पवनेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें