Ajab Gajab News: क्या कुत्तों को सच में दिखाई देते हैं यमराज ! जानिए कुत्तों के रात में रोने की वजह

Ajab Gajab News: क्या कुत्तों को सच में दिखाई देते हैं यमराज ! जानिए कुत्तों के रात में रोने की वजहAjab Gajab News: Do dogs really see Yamraj! Know why dogs cry at night

Ajab Gajab News: क्या कुत्तों को सच में दिखाई देते हैं यमराज ! जानिए कुत्तों के रात में रोने की वजह

रात के समय अक्सर कुत्तों की रोने की आवाज हमारे मन में कई सवाल खड़े करती है। कुछ लोगों का मानना है कि रात के समय कुत्तों को यमराज आते दिखाई देते हैं इसलिए वह रोने लगते है। पर क्या यह बात सच है? तो आज हम बात करेंगे कि आखिर कुत्ते रात के समय ही विशेष प्रकार की ध्वानि क्यों निकालते हैं। क्या वाकई उन्हें यमराज आते दिखाई देते है।

कहा जाता है कि जब कहीं किसी की मृत्यु होने वाली होती है तो उसका पूर्वाभास कुत्तों को हो जाता है और वह रोने लगते है। घर के बुजुर्गों का तो यह तक मानना है कि कुत्तों को यमराज स्वयं आते दिखाई देते हैं। पर सवाल तो यह उठता है कि अगर कुत्तों को वाकई यमराज आते दिखाई देते हैं तो वह दिन में क्यों नहीं रोते है?

यह है वजह...
रात के समय ही कुत्तों के रोने की पीछे की मुख्य वजह यह है कि कुत्ते रात के समय एक विशेष तरह की ध्वनि निकालकर दूरसे कुत्तों को मुसीबत में होने का संकेत देते हैं।

आपको बता दें कि कुत्ते रात के समय जो आवाज निकालते हैं उसे हाउल कहते हैं। जब कुत्ते रात के समय डरते हैं या भटक जाते हैं तो वह हाउल करके अपने साथियों को लोकेशन बताते हैं। कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि कुत्ते एक ऐसे जानवर है जो इंसानों के साथ रहना पसंद करते हैं और रात के समय जब सड़क पर उन्हें कोई नहीं दिखाई देता तो वह अकेला महसूस करते हैं और रोने लगते हैं। रात के समय भूख लगने पर भी कुछ कुत्ते हाउल आवाज निकालते हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article