Weather Forecast: मॉनसून फिर से देश में देगा दस्तक, राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी

Weather Forecast: मॉनसून फिर से देश में देगा दस्तक, राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी, Weather Forecast says Monsoon will come with heavy rain with thunderstorms in the states

Weather Forecast: मॉनसून फिर से देश में देगा दस्तक, राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली। (भाषा) भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज कहा कि एक अंतराल के बाद, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 10 जुलाई तक दिल्ली सहित उत्तर भारत के शेष हिस्सों में पहुंच सकता है। नवीनतम संख्यात्मक मौसम पूर्वानुमान मॉडल दिशानिर्देश के अनुसार, दक्षिण पश्चिम मॉनसून के आठ जुलाई से पश्चिमी तट और इससे सटे पूर्व-मध्य भारत सहित दक्षिणी प्रायद्वीप में धीरे-धीरे फिर से सक्रिय होने का अनुमान है। विभाग ने बताया कि 11 जुलाई के आसपास उत्तर आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तटों से सटे पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का एक क्षेत्र बनने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी से निचले स्तर पर नम पूर्वी हवाएं आठ जुलाई से पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में धीरे-धीरे चलने की संभावना है। इसके 10 जुलाई तक पंजाब और उत्तरी हरियाणा को कवर करते हुए उत्तर पश्चिम भारत में फैलने का अनुमान है। विभाग ने कहा, ‘‘दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के पश्चिम उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली के कुछ और हिस्सों में 10 जुलाई के आसपास आगे बढ़ने की संभावना है।’’ उसने कहा, ‘‘इससे 10 जुलाई से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।’’

जून के पहले ढाई हफ्तों में अच्छी बारिश के बाद, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 19 जून से आगे नहीं बढ़ा है। दिल्ली, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान में अभी मॉनसून का आना बाकी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने जुलाई के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि इस महीने पूरे देश में अच्छी बारिश होगी।

हालांकि, उत्तर भारत के कुछ हिस्सों, दक्षिण प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। विभाग ने कहा कि सात जुलाई तक मॉनसून की प्रगति के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं। इसके अनुसार, दक्षिण पश्चिम मॉनसून (एनएलएम) की उत्तरी सीमा वर्तमान में अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से गुजर रही है।

अभी कहां तक पहुंच गया है मानसून?
30 जून तक पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पंजाब और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों को छोड़कर मानसून पूरे देश में फैल चुका है। हालांकि मानसून रेखा बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर में दो हफ्ते से अटकी हुई है। आमतौर पर 8 जुलाई तक मानसून पूरे देश में छा जाता है।

मौसम का हाल मानसून उत्तर भारत आईएमडी yas tufan live location yas tufan live yas storm yaas cyclone update live tracking yaas cyclone update live map windy yaas cyclone update live map yaas cyclone update in kolkata yaas cyclone tracker yaas cyclone live status in hindi yaas cyclone live status Weather Updates weather update weather today weather report of mp weather report mp Weather Report weather news Weather Forecast Today yaas tufan Weather forecast Weather Alert weather todays weather alert Today Weather rajasthan rain news Rain in Uttar Pradesh Rain in MP rain in bihar rain pradesh ka mausam Pradesh Breaking Hindi news in hindi News National News national news hindi news national MP Weather Report mp weather MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi mp me barish MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Monsoon Updates 2021 Monsoon Updates monsoon news monsoon in north india monsoon in kerala monsoon Meteorological Department mausam update mausam alert mausam Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Latest India News Updates kerala monsoon india news in hindi India Meteorological Department IMD Weather Forecast IMD Warning IMD predicted Rainfall IMD issued Yellow alert imd alert IMD HPCommanManIssue Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP hindi news delhi cyclonic storm 'Yas' cyclone yaas live tracking imd Chance of rain in these 3 districts bhopal me barish aaj ka mausam kaisa rahega aaj ka mausam #mausam ki khabar
यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article