/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/damooooo.jpg)
दमोह। प्रदेश में जहां एक तरफ कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ दमोह में चुनावी घमासान भी मचा हुआ है। यहां 17 अप्रैल को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के कारण सियासी पारा गर्माया हुआ है। प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को देखते हुए शुक्रवार से 60 घंटे सभी बड़े शहरों में लॉकडाउन लगाने के आदेश दिए गए हैं। सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सभी नगरीय क्षेत्र में शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा।
हालांकि इस आदेश में कहा गया है कि दमोह में यह आदेश लगू नहीं होगा। यहां आचार संहिता के कारण लॉकडाउन नहीं लगाया गया है। हालांकि यहां की स्थिति को देखते हुए इसके लिए कलेक्टर को आदेश दिए गए हैं। कलेक्टर कोरोना की समीक्षा के हिसाब से यहां नियम लागू कर सकते हैं। बता दें प्रदेश में कोरोना महामारी के कारण प्रदेशभर में शुक्रवार से लॉकडाउन लगाया जा रहा है। हालांकि इस लॉकडाउन में भी जरूरी काम के लिए आने-जाने की छूट रहेगा। बुधवार को रिकॉर्ड 4,043 संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
कोरोना संक्रमण ने उड़ाई सरकार की नींद
प्रदेश में कोरोना से हालात एक बार फिर बिगड़ते दिख रहे हैं। कोरोना का पॉजिटिविटी रेट भी 12 प्रतिशत तक पहुंच गया है। मौतों का आंकड़ा 4086 हो गया है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन के साथ बुधवार को बड़वानी जिले में भी 100 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। अन मरीजों के बाद प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3,18, 014 हो गई है। बुधवार को प्रदेशभर में 13 लोगों ने कोरोना महामरी के आगे दम तोड़ दिया। वहीं प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 26059 हो गई है।
बुधवार को इंदौर में 866 नए मरीज सामने आए हैं। वहीं चार लोगों की संक्रमण से मौत हुई है। भोपाल में 618 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। राजधानी में भी कोरोना के कारण एक मरीज की मौत हुई है। जबलपुर में 269 नए संक्रमित मरीज आए और एक व्यक्ति ने दम तोड़ा है। वहीं ग्वालियर में बुधवार को 181 नए मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा बड़वानी, उज्जैन और उमरिया में भी 100 से ज्यादा संक्रमित मरीज सामने आए हैं।
दमोह में मचा है चुनावी घमासान...
बता दें कि दमोह विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को उपचुनाव किया जाना है। इसको लेकर दोनों पार्टियों के दिग्गज नेता इस सीट पर अपनी पूरी ताकत झोंक रहे हैं। भाजपा ने यहां से राहुल लोधी को जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं कांग्रेस ने अजय टंडन पर अपना भरोसा जताया है। गौरतलब है कि दमोह विधानसभा सीट पर साल 2018 में कांग्रेस की टिकट पर राहुल लोधी विधायक बने थे और अक्टूबर 2020 में उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था।
इसके बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए। जिसकी वजह से दमोह विधानसभा सीट खाली है और उस पर अब उपचुनाव होना है। बता दें कि दमोह सीट पर 17 अप्रैल को दमोह विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे और 2 मई को मतों की गणना होगी।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us