6 September 2022 Ka Rashifal : वक्री बुध इन राशियों को करेंगे मालामाल, मेष राशि को कार्यालय में समस्याएं आ सकती हैं

6 September 2022 Ka Rashifal : वक्री बुध इन राशियों को करेंगे मालामाल, मेष राशि को कार्यालय में समस्याएं आ सकती हैं 6-september-2022-ka-rashifal-retrograde-mercury-will-make-these-zodiac-signs-rich-aries-may-face-problems-in-the-office-pds

6 September 2022 Ka Rashifal : वक्री बुध इन राशियों को करेंगे मालामाल, मेष राशि को कार्यालय में समस्याएं आ सकती हैं

नई दिल्ली। मंगलवार को बुध 6 September 2022 Ka Rashifal अपनी उल्टी चाल शुरू कर देंगे। उसके बाद 12 दिन बाद सूर्य भी इस राशि में गोचर कर जाएंगे। ऐसे में ज्योतिषाचार्य पंडित अनिल पांडे की मानें तो कुछ राशियां है जिन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। aaj ka rashifal 2022 तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां।

मेष राशि
छात्रों की शिक्षा उत्तम चलेगी। शत्रु शांत रहेंगे। भाग्य के स्थान पर पुरुषार्थ पर विश्वास करें। कार्यालय में छोटी.मोटी समस्याएं आएंगी। आपके पास धन आएगा। मात्रा थोड़ा कम या ज्यादा हो सकती है। परंतु धन अवश्य आयेगा। आपके पुत्र को उन्नति प्राप्त होगी। आपको उससे सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि
समाज में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यालय में भी आपको सम्मान मिलेगा। शत्रु का विनाश होगा। भाग्य पर आश्रित न रहकर परिश्रम कर अपने कार्यों को संपन्न करें। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बच्चों को प्रमोशन मिल सकता है। छात्रों की पढ़ाई अच्छी चलेगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भाइयों के साथ प्रेम बहार बढ़ेगा। बहनों के साथ संबंधों में खटास आ सकती है। आपके संतान को कष्ट हो सकता है। आपके साथ छोटी मोटी दुर्घटना हो सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके जीवन साथी के पेट में थोड़ा कष्ट हो सकता है। आपके शत्रु का विनाश होगा। गलत रास्ते से धन आने का योग है। भाग्य ठीक है।

कर्क राशि
आपको अपने संतान से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आपके जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। भाग्य से आपको कम सहयोग प्राप्त होगा। कार्यालय में आपका वाद विवाद हो सकता है। कार्यालय में आपकी बात को सभी मानने के लिए बाध्य रहेंगे। आपकी कुंडली के गोचर के अनुसार धन आने का उत्तम योग हैं। भाई बहनों से संबंध उत्तम रहेगा।

सिंह राशि
शत्रु बने रहेंगे। धन आने का उत्तम योग है। भाई बहनों के साथ संबंध में कटुता आ सकती है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान का सहयोग थोड़ा बहुत ही प्राप्त होगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्यालय में आपके प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाग्य से कोई लाभ नहीं मिलेगा।

कन्या राशि
कचहरी के कार्यों में आप को पूर्ण सफलता मिल सकती है। खराब रास्ते से धन आने का योग है। भाग्य से आपको सामान्य मदद मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भाइयों के साथ संबंध उत्तम रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आ सकती है।

तुला राशि
सामाजिक प्रतिष्ठा में गिरावट आ सकती है। अपनी संतान से आपको कष्ट हो सकता है । छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। आपकी कुंडली के गोचर में धन आने का उत्तम योग है। आपका या आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृश्चिक राशि
बहनों से आपके संबंध में तनाव आ सकता है। धन आने का उत्तम योग है। व्यापार में वृद्धि होगी। व्यापार अच्छा चलेगा। आपका स्वयं का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपको कार्यालय के कई कार्यों में सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी ढूंढ रहे हैं तो उसमें भी आप को सफलता मिल सकती है।

धनु राशि
व्यापार में उन्नति होगी। संतान को कष्ट हो सकता है। संतान का सहयोग आपको प्राप्त नहीं हो पाएगा। आपको भाग्य से अच्छी मदद मिलेगी। कचहरी के कार्य में भी सफलता प्राप्त होगी। आपका कार्यालय का समय अच्छा व्यतीत होगा।

मकर राशि
दांत की तकलीफ भी संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में गिरावट हो सकती है। दुर्घटनाओं से बचकर रहें। आपको अपनी संतान से सहयोग की कम उम्मीद है। भाग्य अद्भुत रूप से आपका सहयोग करेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी बाधा आ सकती है। आपके गर्दन या कमर में दर्द हो सकता है।

कुंभ राशि
भाग्य की स्थिति सामान्य है। सामाजिक प्रतिष्ठा में कमी आएगी। कार्यालय में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गलत रास्ते से धन आने का योग है। आपके जीवन साथी को सफलताएं मिल सकती हैं। आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि
आपका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। धन प्राप्ति में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। शत्रु आपसे डरेंगे। भाइयों के प्रेम में बाधा आएगी। भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। आपके जीवन साथी का अगर कोई व्यापार है तो अच्छा चलेगा। उनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी जानकारी को अमल में लाने के पहले विषय विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Budh Vakri 2022 : कल से बुध कन्या राशि में हो जाएंगे वक्री, उल्टी चाल इन पर पड़ सकती है भारी

Solar Eclipse 2022 : दीपावली पर सूर्य ग्रहण! तो कब मनेगी दीपावली, 24 या 25 अक्टूबर, यहां जानें सही तिथि, मुहूर्त, सूतक काल

Pitru Paksha 2022 : इस दिन से शुरू हो रहे हैं पितृपक्ष, भूलकर भी न करें ये काम, वरना पितृ हो जाएंगे नाराज

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article