Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामला, 6 आरोपियों का होगा साइकोलॉजिकल टेस्ट

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामला, 6 आरोपियों का होगा साइकोलॉजिकल टेस्ट, आदतों का होगा अध्ययन

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामला, 6 आरोपियों का होगा साइकोलॉजिकल टेस्ट

Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामले में अब जांच आगे बढ़ी है। जिसके बाद अब छह आरोपियों का साइकोलॉजिकल टेस्ट (Psychological Test) होगा। आपको बता दें पिछले शुक्रवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने ललित झा को 7 दिन की रिमांड पर भेजा था। उधर, सभी 6 आरोपियों का मनोवैज्ञानिक टेस्ट होगा।

आदतों का होगा अध्ययन

जानकारी के अनुसार संसद सुरक्षा चूक  (Parliament Security Breach) मामले में  आरोपियों की मनोस्थिति जानने के लिए साइकोलॉजिकल टेस्ट होगा। जिसमें आरोपियों के बर्ताव, आदतें और रूटीन का बहुत ही बारीकी से अध्ययन होगा। ये जानने की कोशिश होगी कि उनके द्वारा किए गए इस कृत्य की पीछे की मनोस्थिति क्या होगी।

यहां होगा टेस्ट

जानकारी के अनुसार इन आरोपियों का साइकोलॉजिकल टेस्ट (Psychological Test) सीबीआई (CBI) की फोरेंसिक लैब और दिल्ली के रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने किन हालातों में कदम उठाया?

प्रश्न-उत्तर फॉर्मेट में होगा साइकोलॉजिकल टेस्ट

जानकारी के अनुसार इन आरोपियों का जो साइकोलॉजिकल टेस्ट (Parliament Security Breach) होना है वह प्रश्न-उत्तर फॉर्मेट में होगा। जो तीन घंटे तक चलेगा। आपको बता दें गुरुवार को ही कोर्ट ने चार आरोपियों सागर शर्मा, नीलम, मनोरंजन डी और अमोल शिंदे की पुलिस हिरासत 15 दिन के लिए बढ़ा दी थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article