Advertisment

Bengal Election 2021 Live: बंगाल में 5वें चरण की वोटिंग शुरु, 6 जिलों की 45 सीटों पर मुकाबला, सुबह 10 बजे तक 16.27% मतदान

author-image
Shreya Bhatia
Bengal Election 2021 Live: बंगाल में 5वें चरण की वोटिंग शुरु, 6 जिलों की 45 सीटों पर मुकाबला, सुबह 10 बजे तक 16.27% मतदान

कोलकाता। (भाषा) पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 45 सीटों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह सात बजे मतदान आरंभ हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुबह लंबी कतारें देखी गईं और इस दौरान कोविड-19 से बचाव संबंधी उपायों का पालन करते हुए मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं। इस चरण में मतदान के योग्य करीब एक करोड़ मतदाता 342 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।

Advertisment

चौथे चरण के चुनाव में हुई हिंसा को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने इस बार सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पिछले चरण में मतदान के दौरान कूच बिहार जिले में हुई हिंसा में पांच लोगों की मौत हो गई थी। इनमें चार लोगों की मौत केंद्रीय बलों की गोलीबारी में हुई थी। एक अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय बलों की कम से कम 853 कंपनियां तैनात की है। मतदान शाम 6.30 बजे तक चलेगा।

एक साथ नहीं होंगे आखिरी तीन चरणों के मतदान

पश्चिम बंगाल में बचे हुए चरणों के मतदान कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा। यह बात मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के साथ हुई बैठक के बाद कही। सर्वदलीय बैठक में अंतिम तीन चरणों के लिए एक साथ मतदान कराने की मांग तृणमूल कांग्रेस ने की थी, लेकिन बाकी दलों ने इसमें उसका साथ नहीं दिया।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें