मजदूरों को मकान से मिले 150 साल पुराने 30 चांदी के सिक्के, पुलिस ने किए जप्त

मजदूरों को मकान से मिले 150 साल पुराने 30 चांदी के सिक्के, पुलिस ने किए जप्त

मजदूरों को मकान से मिले 150 साल पुराने 30 चांदी के सिक्के, पुलिस ने किए जप्त

सागर: शहर में एक कच्चे मकान की दीवार गिराते समय मजदूरों को महारानी विक्टोरिया के शासनकाल के समय के 30 चांदी के सिक्के मिले है। दरअसल मढ़िया विट्ठल नगर निवासी राजकुमार अपने पुराने मकान को गिरा कर नया मकान बनाने का काम करवा रहे थे। इसी दौरान मंगलवार की रात जब मजदूर मकान की दीवार गिरा रहे थे, तभी दीवार से अचानक चांदी के सिक्के निकलने लगे जिसके बाद मजदूरों ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी, धीरे-धीरे मकान से करीब 30 सिक्के गिरे।

अंग्रेजी शासन काल के बताए जा रहे सिक्के

यह सिक्के अंग्रेजी शासन काल के महारानी विक्टोरिया के शासनकाल के बताए जा रहे हैं। चूंकि मकान मालिक ने खुद सिक्के मिलने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। मुखबिर की सूचना के आधार पर कैंट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लेकर इन चांदी के सिक्कों को जप्त कर लिया है।

पुलिस को नहीं दी जानकारी, मकान मालिक गिरफ्तार

कैंट थाना प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक मढ़िया विट्ठल नगर में रहने वाले राजकुमार अपने पुराने मकान को गिरा कर नया मकान बनाने का काम करना रहे थे। इसी दरमियान मंगलवार की रात मकान की दीवार को जब वह गिरवा रहे थे, तभी दीवार से अचानक चांदी के सिक्के गिरने लगे। मजदूरों ने इसकी सूचना मालिक को दी लेकिन मकान मालिक द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दी गई। पुरातात्विक दृष्टि से सिक्कों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article