N. Rangaswamy Oath Ceremony :चौथी बार AINRC चीफ एन रंगासामी बने मुख्यमंत्री, उपराज्यपाल तमिलिसाई ने दिलाई शपथ

पुडुचेरी। (भाषा) एआईएनआरसी नेता एन रंगासामी ने शुक्रवार को यहां राज निवास में हुए एक संक्षिप्त समारोह में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदराराजन ने रंगासामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वह चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने ईश्वर को साक्षी मानकर तमिल भाषा में पद की शपथ ली। शुक्रवार को केवल रंगासामी ने शपथ ली।
All India NR Congress (AINRC) president N Rangasamy takes oath as the Chief Minister of Puducherry.
The oath is being administered by Puducherry Governor Tamilisai Soundararajan. pic.twitter.com/fN4al885ad
— ANI (@ANI) May 7, 2021
राजग सरकार की अगुवाई करेंगे जिसमें एआईएनआरसी और भारतीय जनता पार्टी शामिल हैं। एआईएनआरसी पार्टी सूत्रों ने बताया कि पार्टी और भाजपा के अन्य मंत्रियों को अगले कुछ दिनों में शपथ दिलाई जाएगी। इससे पहले, मुख्य सचिव अश्विन कुमार ने रंगासामी को मुख्यमंत्री नियुक्त करने वाली, राष्ट्रपति की अधिसूचना को पढ़ा। यह समारोह दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर शुरू हुआ और महज पांच मिनट तक चला। भाषा नेहा मनीषामनीषा