कोरोना कर्फ्यू के बीच सेक्स रैकेट,5 युवतियां गिरफ्तार

ग्वालियर। जिले में कोरोना कर्फ्यू के दौरान चल रहे सेक्स रैकेट Sex racket between gwalior corona curfew का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच की छापामार कार्रवाई में 5 लड़कियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 4 दिल्ली और एक लड़की कोलकाता की रहने वाली है। सेक्स रैकेट विश्वविधालय थाना क्षेत्र के न्यू कलेक्ट्रेट के पीछे संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।
कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया
ग्वालियर के विश्वविधालय थाना क्षेत्र में न्यू कलेक्ट्रेट के पीछे संचालित किया जा रहा था। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना लगी तो पुलिस ने पहले इसकी तस्दीक की है। उसके बाद आनन-फानन में रेड कर दी। इस दौरान क्राइम ब्रांच पुलिस को सेक्स रैकेट की छापामार कार्रवाई में 5 युवतियां मिली है। जिनमें 4 युवतियां दिल्ली ओर एक युवती कोलकत्ता की रहने वाली है। साथ ही एक युवक की गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक कई समय से सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था। जिसकी शिकायत आसपास के लोगों ने पुलिस से की थी। जिसके बाद छापामार कार्रवाई में इन्हें गिरफ्तार किया गया है।
दोनों ही युवक फरार हो गए
बताया जा रहा है कि दिल्ली, कोलकाता की कॉलगर्ल्स को शताब्दी ट्रेन और फ्लाइट से बुलाकर शहर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने दिल्ली की चार, कोलकाता की एक लड़की सहित पांच कॉल गर्ल को पकड़ा है। इनके साथ आपत्तिजनक हालत में शहर का एक युवक भी पकड़ा गया है, जबकि सेक्स रैकेट चलाने वाले दोनों ही युवक फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट के पीछे की कहानी तलाश रही है।
एक लड़के को हिरासत में लिया
काफी समय से शहर के पॉश एरिया सिटी सेंटर, न्यू कलेक्ट्रेट के पीछे हाई प्रोफाइल लड़कियों के आने और जाने का पता पुलिस को चला था। लगातार सूचनाएं मिल रहीं थीं। यहां तक भी पता लगा था कि हर 10 से 15 दिन में नए चेहरे देखने को मिलते हैं। इस पर पुलिस अफसरों ने सूचना की तस्दीक कराई। DSP विजय सिंह भदौरिया, विश्वविद्यालय थाना TI रामनरेश यादव, SI सुरूचि शिवहरे ने अलग-अलग टीमों के साथ कलेक्ट्रेट के पीछे मुखर्जी पेट्रोल पंप के पास एक मकान में दबिश दी। पुलिस के दबिश देते ही वहां हड़कंप मच गया। अंदर एक रूम में लड़की और लड़का आपत्तिजनक अवस्था में थे। बाहर तीन और लड़कियां बैठी थीं। पुलिस ने मौके से 5 लड़कियां, एक लड़के को हिरासत में लिया है।