Damoh By Election 2021 : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खुद कर रहे मॉनिटरिंग, प्रत्याशी की जीत के लिए पूरा जोर लगा रही है पार्टी
भोपाल। दमोह उपचुनाव में बस कुछ ही दिन बचे है। इस विधानसभा सीट पर 17 अप्रैल को चुनाव होना है। इसको लेकर चुनावी घमासान मचा हुआ है। यहां भाजपा और कांग्रेस के साथ अन्य प्रत्याशी भी भाग्य परखने में पीछे नहीं हैं। इस सीट से 22 प्रत्याशी मैदान में डटे हुए हैं। इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी राहुल लोधी और कांग्रेस के प्रत्याशी अजय टंडन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
आज दमोह स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका एवं आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर प्रदेश की खुशहाली और दमोह विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की विजय की प्रार्थना की। pic.twitter.com/rLYJJf9hg2
— VD Sharma (@vdsharmabjp) April 7, 2021
यहां दोनों पार्टियों ने अपनी-अपनी रणनीति बनाकर अमल करना शुरू कर दिया है। जहां भाजपा ने इस सीट पर चुनाव का दो-दो मंत्रियों को प्रभार सौंपा है। वहीं कांग्रेस ने भी यहां अपने विधायकों की फौज उतार रखी है।
आज कुण्डलपुर में बड़े बाबा के दर्शन कर अर्घ एवं छत्र अर्पित किया, साथ ही प्रदेश की उन्नति एवं जनता की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश सहसंगठन महामंत्री श्री @HitanandSharma, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री @LokendraParasar, जिला अध्यक्ष श्री @PreetamSinghLo9 व साथी उपस्थित रहे। pic.twitter.com/3Us4mC1HMT
— VD Sharma (@vdsharmabjp) April 7, 2021
प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे
वहीं एक तरफ जहां आज कमलनाथ अपने प्रत्याशी के लिए वोट मांग रहे है वहीं दूसरी ओर भाजपा के BJP state president VD Sharma प्रदेश अध्यक्ष खुद इस चुनाव की मॉनिटरिंग कर रहे है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों की अलग-अलग टोलियां के साथ दमोह विधानसभा क्षेत्र में हर मोर्चे पर संवाद का माहौल बनाते हुए टीम तैनात कर दी है।
आज दमोह स्थित गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका एवं आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर प्रदेश की खुशहाली और दमोह विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की विजय की प्रार्थना की। pic.twitter.com/rLYJJf9hg2
— VD Sharma (@vdsharmabjp) April 7, 2021
दमोह में 4 दिन से डेरा डाले हुए
इसके साथ ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी समाज के प्रमुख और धर्मगुरुओं से मुलाकात कर संवाद कर रहे हैं और चुनावी रणभूमि में भाजपा की विकास यात्रा के बारे में जानकारी दे रहे हैं। वहीं भाजपा अपने प्रत्याशी की जीत के लिए पूरा जोर लगा रही है। पार्टी के कई विधायक व मंत्री यहां अलग-अलग सेक्टर में छोटी चुनावी सभाएं कर लोगों से संवाद करने में जुटे हैं। जबकि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा खुद दमोह में 4 दिन से डेरा डाले हुए हैं।