एमपी में बढ़ रहे रेप के मामले: 10 वीं की छात्रा के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, दोस्त के साथ की मारपीट

MP News: शहडोल से नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया. 10वीं की छात्रा का वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी.

एमपी में बढ़ रहे रेप के मामले: 10 वीं की छात्रा के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, दोस्त के साथ की मारपीट

MP News: शहडोल में  10वीं की नाबालिग छात्रा के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपियों ने छात्रा का वीडियो बनाकर उसे धमकी भी दी है. छात्रा अपने दोस्त के साथ थी इसी दौरान पांच लोग आए और उन्होंने पहले दोस्त के साथ मारपीट की और छात्रा के साथ गैंगरेप की  वारदात को अंजाम दिया है. इसके बाद आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को छोड़ दिया.

वीडियो वायरल करने की दी धमकी

आरोपियों ने छात्रा को धमकी दी कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे. घटना सोमवार रात की है. 15 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि सोमवार शाम को स्कूटी से कोचिंग के लिए निकली थी. इसके बाद वह अपने दोस्त के साथ केंद्रीय विद्यालय की तरफ घूमने चली गई.  जहां पांच लड़के आए और दोस्त के साथ मारपीट करने लगे. इसके बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया. आरोपियों ने वीडियो बना लिया और धमकी देकर वहां से भाग गए.

यह भी  पढ़ें:

पांच आरोपियों की पुलिस ने की पहचान

घटना के बाद छात्रा अपने दोस्त के साथ घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई. परिजन छात्रा के साथ पुलिस थाने पहुंचे. पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर FIR दर्ज की. शहडोल एसपी कुमार प्रतीक ने बताया कि पुलिस जांच में जुट गई है. टीम गठित कर आरोपियों की तलाश की जा रही है. पांचों आरोपियों की पहचान कर ली गई है. सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article