Rajasthan Elections 2023: गहलोत सरकार के 5 साल को बताया काला अध्याय, जानें पूरी खबर

राजस्थान में भाजपा भले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ रही हो लेकिन भाजपा की मैच विजेता वही हैं।

Rajasthan News: सीएम अशोक गहलोत की बड़ी सौगात, 'अमृता देवी' होगा जीव-जन्तु कल्याण बोर्ड का नाम

राजस्थान।Rajasthan Elections 2023: राजस्थान में भाजपा भले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ रही हो लेकिन भाजपा की मैच विजेता वही हैं। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आती जा रही है वसुंधरा राजे एक्टिव होती जा रही हैं। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करना शुरू कर दिया है। वसुंधरा ने गुरुवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने राज्य के लोगों से बहुत कुछ छीना है और बदले में कुछ नहीं लौटाया।

वसुंधरा राजे ने अशोक गहलोत सरकार द्वारा प्रदान की गई राहतों को भी नाटक करार दिया। वह पाली जिले के बाली निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पुष्पेंद्र सिंह राणावत के नामांकन दाखिल करने के दौरान एक जनसभा को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने पूरे कार्यकाल में लोगों को घाव दिए हैं। अब वह अपने शासन के अंत में राहतें दे रही है, जो एक नाटक के अलावा और कुछ नहीं है। यह सरकार अपना खजाना खोल रही है, जो सिर्फ एक दिखावा है।’

'पांच साल का काला अध्याय'
बीजेपी नेता गुरुवार को चुनाव प्रचार के लिए अपने हेलीकॉप्टर से बाली के किला मैदान पहुंची थीं। गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस उन लोगों को झूठे सपने दिखा रही है, जो इस खेल को समझते हैं। राजे ने कहा कि आखिरी समय में मिली इन राहतों का सच जनता भलि-भांति जानती है। इस सरकार के पांच साल काला अध्याय हैं, जिनमें किसानों के आंसू, महिलाओं की चीखें, दलितों का उत्पीड़न और युवाओं की निराशा शामिल है।

उन्होंने अपनी पिछली सरकार के दौरान शुरू की गई सभी योजनाओं को निलंबित करने के लिए भी कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। जबकि नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

ये भी पढ़ें:

Azam Khan: आजम खान की फिर बढ़ी मुसीबत, अब रामपुर पब्लिक स्कूल को सात दिन में खाली करने का नोटिस

Shukra Gochar 2023: आज से बदलेगी शुक्र की चाल, अपनी नीच राशि में करेंगे गोचर, क्या होगा आप पर असर

Weather Update Today: दिल्ली में ठंड की दस्तक के साथ कोहरे की शुरुआत, जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Indian Railway: त्योहारों में अब नहीं होना होगा परेशान, दिल्ली रेल मंडल चलाएगा 115 स्पेशल ट्रेने

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article