Alirajpur Borewell News: अलीराजपुर में बोरवेल में गिरे 5 साल के मासूम की मौत, 5 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Alirajpur Borewell News: अलीराजपुर में बोरवेल में गिरा 5 साल का मासूम, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु, हादसा खंडाला गांव के डावरी फलिया का है।

Alirajpur Borewell News: अलीराजपुर में बोरवेल में गिरे 5 साल के मासूम की मौत, 5 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

अलीराजपुर। Alirajpur Borewell News: आलीराजपुर जिले में बोरवेल में गिरे 5 साल के मासूम को बचाया नहीं जा सका। वह 20 फीट की गहराई पर फंसा था। रेस्क्यू टीम करीब साढ़े पांच घंटे बाद उसे निकाल पाई। मेडिकल चेकअप के लिए उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कलेक्टर डॉ. अभय अरविंद बेडेकर ने बताया कि विजय दोस्तों के साथ घर के पास ही खेत में खेल रहा था। खेत में बोरे से ढंकी बोरिंग थी। खेलते-खेलते बच्चों ने बोरा हटाया और अंदर झांकने लगे। इसी दौरान ये हादसा हो गया।

विजय पिता दिनेश खंडाला गांव के डावरी फलिया में मंगलवार शाम करीब 4 बजे 250 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया था। रेस्क्यू टीम ने दो जेसीबी और एक पोकलेन मशीन से बोरिंग के साइड में 25 फीट गहरा गड्‌ढा खोदा था। इसके बाद रात करीब साढ़े 9 बजे सुरंग बनाकर उसका रेस्क्यू किया गया था।

मासूम दोस्तों के साथ घर के पास ही खेत में खेल रहा था। खेत में थैले से ढंकी बोरिंग थी। जहां बच्चों ने खेलते-खेलते थैले को हटा दिया और अंदर झांकने लगे। इसी दौरान विजय उसमें जा गिरा।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article