Ajab-Gajab News: घातक बीमारी की चपेट में आई 5 महीने की बच्ची, धीरे-धीरे पत्थर में बदल रहा शरीर

Ajab-Gajab News: घातक बीमारी की चपेट में आई 5 महीने की बच्ची, धीरे-धीरे पत्थर में बदल रहा शरीर5 month old girl caught in deadly disease, body slowly turning into stone

Ajab-Gajab News: घातक बीमारी की चपेट में आई 5 महीने की बच्ची, धीरे-धीरे पत्थर में बदल रहा शरीर

इंटरनेशन डेस्क। कोरोना महामारी आने के बाद कई तरह की बीमारियां लोगों के सामने काल बनकर खड़ी हो गई हैं। हालांकि कोरोना से पहले भी कई तरह की बीमारियां मौजूद थीं लेकिन कोरोना के बाद कई तरह की नई बीमारियां काल बनकर लोगों को डरा रही है। अब ब्रिटेन में एक पांच माह की बच्ची ऐसी दुर्लभ बीमारी की चपेट में आ गई है जो उसके शरीर के लिए घातक बन गई है। इस बीमारी की चपेट में आने के बाद बच्ची का शरीर धीरे-धीरे पत्थर में बदल रहा है। बच्ची की इस बीमारी ने उसके माता-पिता को गंभीर चिंता में डाल दिया है। दरअसल ब्रिटेन में रहने वाली 5 माह की बच्ची लेक्सी रॉबिन्स फाइब्रोडिस्प्लासिया ओसिफिकन्स प्रोग्रेसिवा नामक गंभीर बीमारी से ग्रसित है। यह एक घातक बीमारी है और 20 लाख लोगों में से किसी 1 को होती है। इस बीमारी से जूझ रहे व्यक्ति का शरीर धीरे-धीरे पत्थर में बदलता जाता है।

20 साल तक ही रहती है उम्र
साथ ही इस बीमारी से ग्रसित होने के बाद करीब 20 साल तक ही इंसान जिंदा रह सकता है। इसी बीमारी की चपेट में एक 5 माह की बच्ची आ गई है। बच्ची के माता पिता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। दरअसल लेक्सी का जन्म इसी साल जनवरी महीने में हुआ था। जन्म के समय बच्ची बिल्कुल सामान्य बच्चों की तरह थी। बाद में उसकी इस गंभीर बीमारी के बारे में जानकारी मिली है। इसके कुछ समय बाद बच्ची का अंगूठा काम नहीं कर रहा था।

जब बच्ची को डॉक्टर्स को दिखाया गया तो इस बीमारी के बारे में जानकारी मिली। बच्ची के पैर के एक्सरे में पता चला कि उसके पैर के अंगूठे में सूजन है और पैर की अंगुलियां भी आपस में जुड़ी हुई है। दरअसल इस बीमारी की चपेट में आने के बाद इंसान के शरीर की मसल्स तथा कनेक्टिव टिश्यूज हड्डी में बदल जाते हैं और फिर धीरे-धीरे हड्डियां शरीर से बाहर आने लगती हैं। बच्ची को डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article