River: एक ही नदी में 5 रंगों का पानी, देख कहेंगे फेक है तस्वीर, लेकिन है बिल्कुल असली ...

River: एक ही नदी में 5 रंगों का पानी, देख कहेंगे फेक है तस्वीर, लेकिन है बिल्कुल असली …

River: इस दुनिया में एक से एक अजूबे है जिसे देखने के बाद इंसान हैरान रह जाता है। कुछ चीजे तो नकली भी दिखती है। इस लिस्ट में एक ऐसी नदी भी है जहां पांच रंगों का पानी बहता है। ये बात सुनकर आप भी चौंक गए होंगे। कुदरत के इस नायाब नमूने को देखने के लिए दूर दूर से लोग दक्षिणी अमेरिकी महाद्वीप के कोलंबिया देश में जाते हैं।

एक नहीं बल्कि पांच रंगों वाली नदी

हम जिस नदी की बात कर रहे है वो कोलंबिया देश में मौजूद है। इस खास नदी का नाम क्रिस्टल्स (Cano Cristales) है। खूबसूरती की वजह से इसे दैवीय बगीचा भी कहा जाता है। दरअसल, इस नदी में पांच अलग-अलग रंगों का पानी बहता है। इन रंगों में पीला, हरा, लाल, काला और नीला रंग शामिल हैं। पांच रंगों का पानी की वजह से नदी को रिवर ऑफ फाइव कलर्स (River of Five Colors) के नाम से भी जाना जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Heinrich Uys (@at_leisure_now)

लिक्विड रेनबो भी कहा जाता है

बता दें कि इस इंद्रधनुषी पानी को लिक्विड रेनबो (Liquid Rainbow) भी कहा जाता है। हालांकि 7 रंग वाले इंद्रधनुष (Rainbow) को सभी ने देखा होगा। उसी के तर्ज पर धरती पर पानी में मौजूद 5 रंग के पानी वाली नदी को लिक्विड रेनबो (Liquid Rainbow) भी कहा जाता है।

5 रंग के पीछे की वजह

दरअसल, जादू नदी के पानी में नहीं, इसमें उगने वाले एक खास पौधे मैकेरेनिया क्लेविगरा में है। इस पौधे की वजह से पूरी नदी अलग-अलग रंगों में दिखती है। पानी की तलहटी में मौजूद पौधे पर सूरज की रोशनी पड़ते ही पानी लाल रंग का हो जाता है। धीमी और तेज़ रोशनी के हिसाब से पौधे की अलग-अलग आभा पानी के रंग पर झलकती रहती है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password