Breaking News: बागसेवनिया थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार..

भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया क्षेत्र में बुधवार को एक व्यक्ति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने मृतक के शरीर पर चाकू से की वार किए। व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी, मृतक की पीठ बागसेवानिया थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या की गई है। जानकारी के मुताबिक बागसेवनिया थाना क्षेत्र रहने वाले एक युवक की हत्या उसके घर के बाहर ही हत्या कर दी।
आरोपियों ने युवक के पीठ पर चाकू फंसा कर फरार हो गए थे। घटना के मौके पर परिजन पहुंचे और युवक को अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। उधर मामले की जानकारी मिलते ही बागसेवनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। बागसवानिया थाना पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
मृतक की पहचान 42 वर्षीय अनिल शिंदे के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान हितेश सरिया (24) के रूप में हुई है। आरोपी रेलवे अधिकारी का बेटा है। पुलिस ने हितेश के गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने प्राथमिक बयानों में बताया है कि मृतक उसे घूरता था। इसी बात से आरोपी ने खफा होकर अनिल की हत्या कर दी है। आरोपी हितेश पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।