Damoh Crime News: दमोह में दादागिरी: विधायक की जन्मदिन पार्टी के बाद चली गोली, 2 लोगों की मौत

दमोह। प्रदेश में लगातार अपराध के मामले बढ़ रहे हैं। आय दिन चोरी, लूटपाट, हत्या और दुष्कर्म की खबरें आती रहती हैं। इसी तरह एक अपराध का मामला जबलपुर जिले से सामने आया है। यहां विधायक की जन्मदिन पार्टी के बाद गोली चलने से दो लोगों की मौत हो गई। हालांकि वारदात के वक्त विधायक वहां मौजूद नहीं थे। वह पहले ही कार्यक्रम से निकल गए थे। इसके बाद इसी पार्टी में दो लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि इसकी कीमत दो लोगों को जान देकर चुकानी पड़ी। मामला जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत वनवार चौकी खेर माता मंदिर के पास का है। यहां शुक्रवार रात जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह की जन्मदिन की पार्टी आयोजित की गई थी। शाम को यहां विधायक धर्मेंद्र भी आए थे। यहां पार्टी में शिरकत कर वहां से विधायक निकल गए। इसके बाद यहां पार्टी जारी रही। देर रात 10 बजे अरविंद जैन के द्वारा कल्याण सिंह उर्फ (कलु) ठाकुर को गालियां दी जा रही थी। उसी समय हल्ला सुन पड़ोसी मोनू उर्फ जोगेंद्र पिता गोविंद सिंह राजपूत (30) बीच बचाव करने पहुच गया। तभी किसी ने गोली चला दी और दोनों लोग घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
गोली चलाने वाले को तलाशने में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। गोली किसने चलाई इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है। पुलिस सभी पक्षों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक विधायक प्रतिनिधि अरविंद पिता स्वर्गीय ओमप्रकाश (गुड्डा) जैन 30 जिसका नाम वनवार चौकी में पुरानी हिस्ट्री शीटर गुंडा सूची में दर्ज है। वह जिला वदल की कार्यवाही कलेक्टर के समक्ष जारी थी। इस मामले में गोली लगने से उसकी मौत हो गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।