Israel में धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़ में 44 लोगों की मौत, पीएम नेतन्याहू ने जताया शोक

Israel में धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़ में 44 लोगों की मौत, पीएम नेतन्याहू ने जताया शोक, 44 killed in stampede during religious ceremony in Israel PM Netanyahu mourns

Israel में धार्मिक आयोजन के दौरान भगदड़ में 44 लोगों की मौत, पीएम नेतन्याहू ने जताया शोक

यरुशलम। उत्तरी इजराइल में यहूदियों के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन के दौरान शुक्रवार तड़के भगदड़ मचने से कम से कम 44 लोगों की मौत हो गई है तथा 150 से अधिक लोग घायल हो गए। मीडिया ने यह जानकारी दी। माउंट मेरोन में वार्षिक धार्मिक आयोजन ‘लाग बी’ओमर’ में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए थे। इस दौरान पूरी रात अलाव जलाया जाता है, प्रार्थनाएं होती हैं और नृत्य का आयोजन होता है।

इजरायल में इमरजेंसी सेवाओं के हेड मेगन डेविड एडम ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 5 हेलिकॉप्टर्स बुलाए गए। दर्जनों एंबुलेंस और इमरजेंसी व्हीकल भी मौके पर पहुंच गए।

क्या है लाग बी’ओमर?
यहूदी हर साल लाग बी'ओमर त्योहार मनाने के लिए मेरोन पहुंचते हैं। इस त्योहार को आग जलाकर मनाया जाता है और इस आग के चारों ओर लोग प्रार्थना करते हैं। मेरोन शहर में रब्बी शिमोन बार योचाई का मकबरा है। इजरायली मीडिया के मुताबिक गुरुवार रात एक लाख लोग लाग बी' ओमर त्योहार में शामिल होने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article