Bhopal Woman Dead Body Found : महिला की सिर कुचली लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने की 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा

राजधानी के पर परवलिया थाना क्षेत्र Bhopal Woman Dead Body Found में एक महिला का शव मिला। महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार परवलिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के हनुमान मंदिर के पीछे नाले में आज एक महिला का शव मिला।

Bhopal Woman Dead Body Found : महिला की सिर कुचली लाश मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने की 10 हजार रुपये इनाम की घोषणा

भोपाल। राजधानी के पर परवलिया थाना क्षेत्र Bhopal Woman Dead Body Found में एक महिला का शव मिला। महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार परवलिया थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के हनुमान मंदिर के पीछे नाले में आज एक महिला का शव मिला। शव की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया।

नेशनल हाइवे 47 पर मिली महिला की लाश दो से तीन पुरानी बताई जा रही है। साथ ही महिला के शव के एक हाथ को जानवर भी नोंच लिए है। पुलिस को आंशका है कि महिला की पहले कहीं दूसरी जगह हत्या की गई है। उसके बाद उसकी पहचान छिपाने के लिए उसका चेहरा कुचल दिया गया। उसके बाद उसे यहां फेंका गया है।

पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हुई
परवलिया थाना पुलिस को रविवार दोपहर करीब 4 बजे ग्राम ग्राम मुबारकपुर नेशनल हाइवे 47 के पास महिला की लाश मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने पास के सूखे नाले से शव बरामद किया। महिला का चेहरा कपड़े से बंधा था और कीड़े लगने थे। उसका सिर कुचला गया था। पुलिस ने इस संबंध में ग्रामीणों और घटना स्थल के पास काम कर रहे मजदूरों से पूंछताछ की। फिरहाल पुलिस को कोई सफलता हासिल नहीं हुई।

गला दबाकर हत्या करने की आशंका
पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने मृतका की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे को कुचला होगा। हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही साफ हो पाएगा कि महिला की हत्या कैसे की गई। पुलिस को गला दबाकर हत्या करने की आशंका है।

नहीें हो सकी पहचान
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि महिला की पहचान की जा रही है। फिरहाल अभी तक महिला की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उधर महिला का शव मिलने से ग्रामीण इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

उधर भोपाल पुलिस ने बताया कि मृतिका का चेहरा कपडे से बंधा हुआ है और कीड़े लगने चेहरा खराब हो चुका है, करीब 2- दिन पुरानी डेड बॉडी है। उक्त घटना पर अपराध दर्ज कर अज्ञात महिला की शिनाख्त एवं आरोपी की तलाश की जा रही है। अज्ञात मृतिका की शिनाख्त एवं आरोपी की गिरफ्तारी/सूचना देने वाले को एसपी नार्थ रामजी श्रीवास्तव द्वारा 10 हज़ार रुपये की ईनाम की घोषणा की गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article