पुडुचेरी में कोविड-19 के 43 नए मामले

देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

पुडुचेरी, 14 जनवरी (भाषा) केन्द्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 43 नए मामले आने के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 38,567 हो गई है।

संक्रमण से और एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही मरने वालों की संख्या बढ़कर 640 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के निदेशक एस. मोहन कुमार ने बताया कि जेआईपीएमईआर में 84 वर्षीय महिला की और हुई। उन्हें अन्य बीमारियां भी थीं।

प्रदेश में 2,992 नमूनों की जांच की गई जिनमें से 43 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। केन्द्र शासित प्रदेश में मृत्युदर 1.66 प्रतिशत और रिकवरी दर 97.57 प्रतिशत है।

निदेशक ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल कोविड-19 का 298 लोगों का इलाज चल रहा है।

भाषा अर्पणा नरेश

नरेश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article