Advertisment

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 429 नए मामले, छह लोगों की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

भोपाल, 15 जनवरी (भाषा) मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 429 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 2,50,858 हो गई।

Advertisment

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से छह और व्यक्तियों की मौत हो गई, जिससे कुल मृतक संख्या बढ़ कर 3,746 हो गयी है।

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से इन्दौर में दो तथा भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर एवं राजगढ़ में एक-एक मरीज की मौत हुई है।’’

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 2,50,858 संक्रमितों में से अब तक 2,40,155 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से घर चले गये हैं और 6,957 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

Advertisment

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 574 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

भाषा दिमो

सुभाष

सुभाष

Advertisment
चैनल से जुड़ें