Indore MDMA Drug Case: फर्जी पत्रकारिता की आड़ में बेच की दी डेढ़ करोड़ की ड्रग, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Indore MDMA Drug Case: फर्जी पत्रकारिता की आड़ में बेच की दी डेढ़ करोड़ की ड्रग, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा Sold-one-and-a-half-million-drugs-in-the-guise-of-fake-journalism-the-police-made-a-big-disclosure

Indore MDMA Drug Case: फर्जी पत्रकारिता की आड़ में बेच की दी डेढ़ करोड़ की ड्रग, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

इंदौर। सीएम शिवराज सिंह के आदेशों के बाद से प्रदेश में पुलिस ने ड्रग माफियाओं पर शिकंजा कसना शुरू किया था। पुलिस ने पिछले दिनों ड्रग तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की थी। कुछ दिनों पहले इंदौर पुलिस ने 70 करोड़ रुपए कीमत की एमडीएमए (Methyl​ene dioxy ​meth amphetamine) बरामद की थी। अब इस केस में एक नया खुलासा हुआ है। इसी मामले में पुलिस ने एक फर्जी पत्रकार को गिरफ्तार किया है। जो एक न्यूज पोर्टल की आईडी की आड़ में ड्रग तस्करी करता था। इतना ही नहीं आरोपी ने लॉकडाउन में डेढ़ करोड़ की ड्रग सप्लाई कर डाली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे मिला सुराग 
इंदौर क्राइम ब्रांच ने बताया कि जूना रिसाला निवासी शाहिद खान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी एक न्यूज पोर्टल चलाता है। इसी की आड़ में ड्रग की सप्लाई करता था। लॉकडाउन में आरोपी ने प्रेस आईडी की आड़ करोड़ों रुपए की ड्रग सप्लाई की है। पुलिस ने बताया कि दरअसल पूर्व में पकड़ाए दिनेश अग्रवाल से रईस और शाहिद की जानकारी मिली थी। तभी से शाहिद फरार चल रहा था। शाहिद को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ड्रग सप्लाई करना कबूल किया है। आरोपी लॉकडाउन में प्रेस आईडी लेकर शहर में घूमता था और ड्रग सप्लाई करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी अब तक 1.5 करोड़ रुपए की ड्रग सप्लाई कर चुका है। पुलिस ने शाहिद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से अन्य कनेक्शन्स की पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article