मंदिर में 40 वर्षीय विधवा के साथ सामूहिक बलात्कार

देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नागपट्टिनम, आठ जनवरी (भाषा) नागपट्टिनम में निर्माण मजदूर के रूप में काम करने वाली 40 वर्षीय विधवा के साथ एक मंदिर में कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार रात इन दोनों लोगों ने अपनी बहन के घर की ओर जा रही विधवा का पीछा किया और कथित तौर पर उसे चाकू की नोक पर मंदिर में घसीटा ।

पुलिस ने कहा कि वहां दोनों ने कथित तौर पर आज तड़के तक उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया और घटनास्थल से भाग गये।

उन्होंने कहा कि महिला को कई चोटें आईं और वह बेहोश हो गई।

उन्होंने कहा कि इलाके में रहने वाले लोगों ने उसे बचाया और उसे नागपट्टिनम जिला सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया ।

पुलिस ने कहा कि बलात्कार पीड़िता ने कहा कि दोनों आरोपी शराब के नशे में थे।

उन्होंने कहा कि पूजा स्थल में उसे घसीटने के बाद उन्होंने उसकी पिटाई की, उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना के बारे में खुलासा न करने की धमकी दी। दोनों ने उसके पास जो पैसे थे, उन्हें भी ले लिया।

उन्होंने कहा कि आगे की जांच चल रही है ।

पीड़िता के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है और उसके दो बच्चे हैं।

भाषा शुभांशि माधव

माधव

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article