Advertisment

अस्पताल में लगी आग के दौरान 40 और नवजात को बचाया गया था: कर्मचारी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुंबई, 13 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के भंडारा में पिछले सप्ताह जिला अस्पताल में लगी आग के दौरान करीब 40 और नवजात शिशुओं को बचाया गया था। अस्पताल की एक कर्मचारी ने बुधवार को यह दावा किया।

Advertisment

गत शनिवार को अस्पताल की नवजात देखभाल इकाई में लगी आग के चलते 10 शिशुओं की मौत हो गई थी जबकि सात अन्य को सकुशल बचा लिया गया था।

घटना के समय अस्पताल के वार्ड-छह एवं सात में ड्यूटी पर तैनात रही एक कर्मचारी ने पत्रकारों को बताया कि 40 और शिशुओं को भी बचाया गया था।

कर्मचारी के मुताबिक, वार्ड-6 एवं सात में धुआं घुसने के बाद उसने एक नर्स और गार्ड के साथ मिलकर करीब 40 शिशुओं को नेत्ररोग विभाग में स्थानांतरित किया था।

Advertisment

भाषा शफीक दिलीप

दिलीप

Advertisment
चैनल से जुड़ें