Jharkhand New: मुहर्रम जुलूस में शामिल 4 लोग हाईटेंशन तार की चपेट में आए, छाया मातम

बोकारो।  झारखंड के बोकारो जिले में मुहर्रम के जुलूस की तैयारी करते समय हाई टेंशन तार की चपेट में आने से चार लोगों की जान  चली गई ।

Jharkhand New: मुहर्रम जुलूस में शामिल 4 लोग हाईटेंशन तार की चपेट में आए, छाया मातम

बोकारो।  झारखंड के बोकारो जिले में मुहर्रम के जुलूस की तैयारी करते समय शनिवार सुबह हाई टेंशन तार की चपेट में आने से चार लोगों की जान  चली  गई और 10 अन्य घायल हो गए। बोकारो के पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने

बताया कि राज्य की राजधानी रांची से लगभग 80 किलोमीटर दूर पेटरवार पुलिस थाना क्षेत्र के खेतको गांव में एक धार्मिक झंडे के बिजली की तार के संपर्क में आने से यह हादसा हुआ।

आलोक ने  कहा, ‘‘यह हादसा शनिवार को सुबह करीब छह बजे उस समय हुआ, जब लोग मुहर्रम के जुलूस की तैयारी कर रहे थे। उनके हाथ में एक धार्मिक झंडा था, जिसका डंडा लोहे का था। यह झंडा 11,000 वोल्ट के हाई-टेंशन

बिजली के तार के संपर्क में आ गया।’’ उन्होंने बताया कि सभी घायलों को एक निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया।

चार मृतकों की पहचान हुई

स्थानीय लोगों ने बताया कि आज सुबह मुहर्रम का ताजिया उठाने के दौरान ऊपर से गुजर रहे 11 हजार के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इस हादसे में झुलसे 13 लोगों को आनन-फानन में बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया। जहां

दो की हालत कंट्रोल में थी। बाकी 11 को गंभीर हालत में बोकारो जेनरल अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां 4 लोगों की जान चल  गई। मृतकों में 18वर्षी साजिद अंसारी, 21 वर्षीय आसिफ रजा, 34वर्षीय अंमुल रब और 19वर्षीय गुलाम

हुसैन शामिल है।

ये भी पढ़ें:

Manipur: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सांसद हिंसा प्रभावित मणिपुर के लिए रवाना, हिंसा पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

Earthquake: अंडमान और निकोबार में आए भूकंप, 5.8 की तीव्रता से कांपी धरती

Rajasthan News: अंजू की तरह 250 रुपए लेकर पाकिस्तानी प्रेमी से मिलने जा रही थी राजस्थान की 16 साल की लड़की, जानें फिर क्या हुआ

Weather Update Today: दिल्‍ली-NCR में तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम का हाल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article