4 Nov Daily Horoscope 2021 : दीपावली के दिन इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

नई दिल्ली। 4 नवंबर यानि 4 Nov Daily Horoscope 2021 गुरुवार को दीपावली है। आइए जानते पंडित सनत कुमार खम्परिया से जानते हैं क्या कहते दीपावली के दिन इनके तारे।
- मेष राशि —
मेष राशि के जातकों को गुस्से पर नियंत्रण करने की सलाह दी जा रही है। दीपोत्सव का पूरा आनंद लेंगे। फिजूलखर्ची से बचने की भी सलाह दी जा रही है। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा बीतेगा। - वृष राशि —
वृष राशि के जातकों के सभी कार्य पूर्ण होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। मानसिक रूप से बैचेनी महसूस करेंगे। मीठे खान में रुचि बढ़ सकती है। - मिथुन राशि —
मिथुन राशि वाले कहीं घूमने जा सकते हैं। सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होगा। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें। - कर्क राशि —
कर्क राशि के जातकों के लिए दीपावली का शुभ रहने वाला है। चारों तरफ से धन लाभ होने का योग बन रहा है। शुभ कार्य हो सकता है। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। नियंत्रण रखें। - सिंह राशि —
सिंह राशि के लिए दिवाली शुभफलदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से बचें। - कन्या राशि —
- दिवाली का दिन इस राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होती। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
- तुला राशि —
तुला राशि के जातकों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा। भूमि—भवन संबंधी कार्य पूर्ण हो सकते हैं। श्रम करने से लाभ मिल सकता है। तीर्थ यात्रा से लाभ हो सकता है। - वृश्चिक राशि —
वृश्चिक राशि वाले को रुका हुआ धन मिल सकता है। परिवार के साथ समय बिताएंगे। घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। - धनु राशि —
धनु राशि वालों को सफलता मिलने के योग हैं। दिन व्यस्तता भरेगा। सरकारी नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। - मकर राशि —
मकर राशि वाले दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। आपकी खुशियां दीपावली पर दोगुनी होने वाली है। विदेश से शुभ समाचार मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। वाहन संभलकर चलाने की सलाह दी जा रही है। - कुंभ राशि —
कुंभ राशि के जातकों को दिवाली के दिन धन लाभ होगा। वाणी पर संयम रखें। शुभ समाचार मिल सकता है। मानसिक अशांति महसूस करेंगे। शारीरिक कष्ट का सामना होगा। - मीन राशि —
मीन राशि के जातक थोड़ा तनाव महसूस करेंगे। कार्य में सफलता मिलेगी। फैसले में जल्दबाजी में न करें। कार्यक्षेत्र में रुकावटें आ सकती हैं।