Nepal Earthquake: काठमांडू में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जान-माल को नुकसान नहीं

नेपाल की राजधानी काठमांडू में बृहस्पतिवार को भूकंप के मध्यम दर्जे के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गयी।

Assam Earthquake: आज सुबह असम में भूकंप के झटके हुए महसूस, बड़ी खबर

काठमांडू। Nepal Earthquake नेपाल की राजधानी काठमांडू में बृहस्पतिवार को भूकंप के मध्यम दर्जे के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देर रेत झटके किए महसूस

अधिकारियों के मुताबिक भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप निगरानी और अनुसंधान केंद्र के अनुसार भूकंप के झटके देर रात एक बजकर 19 मिनट पर महसूस किए गए, जिसका केंद्र काठमांडू से 30 किलोमीटर दूर मकवानपुर जिले के चितलांग इलाके में स्थित था।

इन इलाकों में आया भूकंप

भूकंप के झटके राजधानी काठमांडू के अलावा नुवकोट, धाडिंग, भक्तपुर, ललितपुर और मकवानपुर जिलों में भी महसूस किए गए।

Nepal Earthquake, Kathmandu, Earthquake Center, Earthquake

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article