Advertisment

बोर्ड परीक्षा देने जा रहे छात्रों को ‘क्वेश्चन बैंक’ दिया जाए: संसदीय समिति

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

(जतिन टक्कर)

नयी दिल्ली, 12 जनवरी (भाषा) संसद की एक समिति ने मंगलवार को शिक्षा मंत्रालय को सुझाव दिया कि 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को बड़ा ‘क्वेश्चन बैंक’ दिया जाए और बोर्ड परीक्षाओं में इन्हीं में से प्रश्न दिये जाएं, ताकि कोरोना वायरस महामारी के चलते पढ़ाई अधूरी रह जाने की भरपाई की जा सके।

Advertisment

शिक्षा से संबंधित स्थायी समिति से जुड़े सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि स्कूली शिक्षा पर कोविड-19 के असर पर मंत्रालय के अधिकारियों ने समिति को जानकारी दी।

ऐसी खबरें आती रही हैं कि इंटरनेट की सुविधा नहीं होने के कारण बहुत सारे बच्चे डिजिटल कक्षाओं के माध्यम से पढ़ाई नहीं कर पाए।

सूत्रों के मुताबिक, समिति के सदस्यों ने गरीब परिवारों के बच्चों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं की व्यावहारिकता पर भी सवाल खड़े किए।

Advertisment

समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद विनय सहस्रबुद्धे ने कहा कि मंत्रालय को विज्ञापनों और अन्य माध्यमों से दूरदर्शन एवं आकाशवाणी द्वारा विभिन्न विषयों की पढ़ाई का प्रसारण किए जाने का प्रचार-प्रसार करना चाहिए था।

सूत्रों ने बताया कि भाजपा सांसद ने दूरदर्शन और आकाशवाणी को इंटरनेट सुविधा के मुकाबले ज्यादा किफायती करार दिया और कहा कि इन दोनों माध्यमों की देश में व्यापक पहुंच है।

उल्लेखनीय है कि शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने पिछले दिनों घोषणा की थी कि 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षा इस बार पांच मई से 21 जून के बीच होगी।

Advertisment

भाषा हक

हक दिलीप

दिलीप

Advertisment
चैनल से जुड़ें