Bhopal Jail: राजधानी में सारी सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर जेल के मेन गेट से भाग निकला कैदी

Bhopal Jail: राजधानी में सारी सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर जेल के मेन गेट से भाग निकला कैदी prisoner-escaped-from-the-main-gate-of-the-jail-by-defying-all-security-arrangements-in-the-capital

Bhopal Jail: राजधानी में सारी सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर जेल के मेन गेट से भाग निकला कैदी

भोपाल। राजधानी में सारी सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक कैदी जेल की मेन गेट से फरार हो गया। जेल में न कहीं ग्रिल काटी गई और न ही दीवार फांदकर भागा है। मामला शहर में बनी पुरानी जेल का है। यहां से एक कैदी मंगलवार को दिन दहाड़े मुख्य द्वार से फरार हो गया। इस मामले के बाद जेल अधीक्षक ने दो प्रहरियों को सस्पेंड कर दिया है। अरेरा हिल्स पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि इससे दो साल पहले भी सेंट्रल जेल से सिमी कैदियों के फरार होने की खबर मिली थी। अब एक बार फिर पुरानी जेल से कैदी फरार हुआ है।

लक्ष्मण सिंह राजपूत नाम का कैदी फरार
बता दें कि फरार होने वाले कैदी का नाम लक्ष्मण सिंह राजपूत है। यह सज़ायाफ्ता पुरानी जेल से दिन दहाड़े फरार हो गया। लक्ष्मण मेहरा कला थाना बैरसिया इलाके का रहने वाला था और यहां धोखाधड़ी के एक मामले में एक साल की सज़ा काट रहा था। मंगलवार को मौका पाते ही जेल के अंदर से लक्ष्मण फरार हो गया। दरअसल लक्ष्ण को कैदी जिला जेल के कोविड सेंटर में आइसोलेट किया गया था। पुलिस ने जेल अधीक्षक की सूचना पर फरार कैदी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कर ली है। पुलिस कैदी की तलाश में जुट गई है। इस मामले के बाद जेल अधीक्षक ने दो जेल प्रहरी मान सिंह जादौन और महेंद्र को सस्पैंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article