Advertisment

ठाणे में कोविड-19 के 379 नए मामले, नौ लोगों की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

ठाणे, छह जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 379 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,44,950 हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

उन्होंने बताया कि संक्रमण से नौ और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 5,994 हो गई।

जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 2.45 फीसदी है।

अधिकारी ने बताया कि 2,35,109 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और जिले में स्वस्थ होने की दर 95.98 फीसदी है।

उन्होंने बताया कि जिले में 3,847 मरीजों का उपचार चल रहा है। जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 44,423 हो गई। वहीं अब तक संक्रमण से 1,189 मरीजों की मौत हुई है।

Advertisment

भाषा स्नेहा शोभना

शोभना

Advertisment
चैनल से जुड़ें