Advertisment

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3579 नए मरीज़, 70 की मौत

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुंबई, 14 जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 3579 नए मरीजों की पुष्टि के बाद कुल मामलों की संख्या 19.81 लाख के पार चली गई।

Advertisment

एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दिन में 70 संक्रमितों की मौत के बाद मृतक संख्या 50,291 पहुंच गई है। वहीं कुल मामले 19,81,623 हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि 3309 मरीजों ने संक्रमण को मात दी जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 18,77,588 हो गई है।

महाराष्ट्र में 52,558 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।

मुंबई में 607 और लोगों में संक्रमण पाया गया है जिसके बाद कुल मामले 3,01,081 हो गए हैं। शहर में नौ और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 11,221 हो गया है।

Advertisment

राज्य में 61,104 नमूनों की जांच की गई थी। महाराष्ट्र में अबतक 1,36,23,298 नमूनों की जांच की जा चुकी है।

भाषा

नोमान माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें