Women Reservation Bill: देश की इन विधानसभा की महिलाओं को मिल सकता है 33 प्रतिशत आरक्षण, जानें पूरी खबर

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने के लिए सरकार मंगलवार को संसद में दो विधेयक पेश करने की योजना बना रही है।

Women Reservation Bill: देश की इन विधानसभा की महिलाओं को मिल सकता है 33 प्रतिशत आरक्षण, जानें पूरी खबर

नई दिल्ली। Women Reservation Bill  केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित करने के लिए सरकार मंगलवार को संसद में दो विधेयक पेश करने की योजना बना रही है। संसद ने सितंबर में लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटों के आरक्षण का प्रावधान करने के लिए ‘नारी शक्ति वंदन’ अधिनियम पारित किया था।

दो विधेयक पेश करने की योजना

सूत्रों ने बताया कि सरकार मंगलवार को केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और पुडुचेरी की विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने के लिए दो विधेयक पेश करने की योजना बना रही है।

पुडुचेरी में है 30 विधानसभा क्षेत्र

पुडुचेरी में 30 विधानसभा क्षेत्र हैं जबकि जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के बाद विधानसभा की कुल सीटों की संख्या बढ़कर 114 हो गईं, जिनमें से 24 सीट उन क्षेत्रों के लिए नामित हैं जो पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के अंतर्गत आते हैं।

ये भी पढ़ें

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में घने कोहरे के साथ बड़ा ठंड का सितम, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

छत्तीसगढ़ के नए मंत्रिमंडल की रेस में नहीं दिख रहे दुर्ग के दिग्गज? जानें वजह

Book Ticket on Whatsapp: अब वॉट्सऐप से बुक कर सकेंगे बस टिकट, जानिए कैसे

Ujjain Myth: उज्‍जैन में रात नहीं रुकता कोई CM, अब क्‍या करेंगे सीएम मोहन यादव? जा‍निए कारण

MP News: मोहन यादव की पत्नी बोलीं- बाबा महाकाल ने दिया मेहनत का फल

Women Reservation Bill, Jammu Kashmir, Puducherry, Parliament Winter Session

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article