UP Monsoon Update 2024: भीषण गर्मी ने मचाई उत्तर प्रदेश में तबाही! इन दिन हो सकती है पूरे राज्य में बारिश

UP Monsoon Update 2024: यूपी में 21 जून तक बारिश होने की संभावना है। वहीं, भीषण गर्मी से अब तक 33 लोग मर चुके है।

UP Monsoon Update 2024: भीषण गर्मी ने मचाई उत्तर प्रदेश में तबाही! इन दिन हो सकती है पूरे राज्य में बारिश

हाइलाइट्स

  • 20 जून को हो सकती है बारिश
  • भीषण गर्मी से मिलेगा छुटकारा
  • अब तक गर्मी से प्रदेश में 33 लोगों की मौत

UP Monsoon Update 2024: उत्तर प्रदेश में जानलेवा गर्मी के कारण शनिवार को अलग-अलग क्षेत्र में लगभग 33 लोगों की मौत (UP Monsoon Update 2024) हो गई। यूपी के अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है।

बदन तपा देने वाली गर्मी में लोग घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ गर्मी की वजह से मौतों का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी तक कानपुर और बुंदेलखंड में गर्मी के कारण 19 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

मरने वालों में कानपुर में 8, चित्रकूट में 6, महोबा में 3, बांदा और हमीरपुर में एक-एक व्यक्ति शामिल है। वहीं, वाराणसी और इसके आसपास के जिलों में भी गर्मी का प्रकोप दिखा है, जिसके कारण 14 लोगों की मौत हो गई है।

इसमें बनारस में 7, बलिया में 3, मिर्जापुर में 2, गाजीपुर और सोनभद्र में एक-एक व्यक्ति की जान गई है। वहीं, मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि उत्तर पश्चिमी भारत को 18 जून से पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित करने की संभावना है। जिसके चलते इस गर्मी से थोड़ी बहुत राहत जनता को मिल सकती है।

20 जून से पूरे राज्य में बारिश

मौसम विभाग (UP Monsoon Update 2024) के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में लू की स्थिति बनी हुई है। साथ ही ये स्थिति 17 जून तक बने रहने की संभावना है।

इसके बाद 18 जून को पूर्वी यूपी में लू का प्रभाव कुछ कम होगा, जबकि 19 जून को राज्य में आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी (UP Monsoon Update 2024) होने की संभावना है।

शहर में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, 20 और 21 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ-साथ बौछार पड़ने की संभावना है।

कानपुर में आसमानी आग

उत्तर प्रदेश में शनिवार को कानपुर देश का सबसे गर्म जिला दर्ज किया गया। इस जगह अधिकमत तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तामपान 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद हमीरपुर में 46.2 डिग्री सेल्सियस और झांसी में 46.1 डिग्री सेल्सियस पारा रहा।

ये भी पढ़ें- Elon Musk On EVM: एलन मस्क ने उठाए ईवीएम पर सवाल, बंद करने की करी मांग; बोले- इसको हैक किया जा सकता है

ये भी पढ़ें- US Michigan Shooting: अमेरिका में फिर चली गोलियां, वाटर पार्क को बनाया निशाना; 8 लोग घायल, मृत मिला हमलावर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article