Narmadapuram News: शादी समारोह में गए 33 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, दो की हालत गंभीर

नर्मदापुरम। MP News: जिले की माखन नगर तहसील के डोव झिरना गांव में 33 लोग से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग  के शिकार हो गए।

Narmadapuram News: शादी समारोह में गए 33 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, दो की हालत गंभीर

नर्मदापुरम। MP News: जिले की माखन नगर तहसील के डोव झिरना गांव में 33 लोग से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग  के शिकार हो गए। जिसे बाद उन्‍हो प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।

बता दें, गांव में शादी समारोह के दौरान फूड पॉइजनिंग  के शिकार सभी लोग भोजन करने के लिए गए थे। सभी मरीजों का ईलाज माखननगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1733896691638493534

लोगों को अचालन होने लगी उल्‍टियां

बताया जा रहा है, समाहरोह में पूटी और सब्जी में कोई खराबी होने से लोगों की तबीयत बिगड़ी। शनिवार देर रात से एक-एक कर सभी लोग उल्टी दस्त के कारण बीमार होने लगे। वहीं सुबह से सभी लोगों को अचानक उल्टी, दस्त होने के बाद अस्‍पताल भेजा गया।

जानकारी के मुताबिक माखननगर जनपद के गांव डोव झिरना में एक आदिवासी परिवार में सगाई समारोह का आयोजन था। जिसके चलते शनिवार रात भोजन का कार्यक्रम रखा गया था।

जहां करीब 60 से अ‍धिक लोगों ने खाना खाया, जिसमें से लगभग 33 लोगों को फूड पॉइजनिंग की शिकायत हो गई।

दो मरीजों की हालत गंभीर

फूड पॉइजनिंग के चलते उल्टी दस्त के शिकार हुए मरीजों को माखननगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

वहीं दो मरीजों की हालत गंभीर अवस्था मे होने पर उन्हें नर्मदापुरम जिला अस्पताल रेफर किया गया है। ड्यूटी डॉक्टर के मुताबिक माखन नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों की स्थिति सामान्य है।

ये भी पढ़ें:

छत्तीसगढ़ में तस्‍वीर साफ, विष्णुदेव CM, तो अरुण और विजय बने डिप्टी सीएम, रमन सिंह को मिली ये जिम्‍मेदारी

CG News: कांग्रेस ने इस पूर्व विधायक को थमाया नोटिस, प्रभारी सचिव पर लगाया था ये गंभीर आरोप

Current Affairs Quiz in Hindi: 10 दिसंबर 2023 करेंट अफेयर्स क्विज, सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

CG News: रायपुर में बंगलों पर दिखा सत्ता बदलने का असर, पूर्व मंत्रियों के खाली हो रहे बंगले

Vishnu Deo Sai Biography: कौन हैं विष्णुदेव साय? जानिए छत्तीसगढ़ के नए सीएम का पंच से मुख्‍यमंत्री बनने तक का सफर

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article