Advertisment

जम्मू-कश्मीर में 3,276 पुलिसकर्मी संक्रमित हुए, 60 सुरक्षाकर्मी आतंकी हमलों में शहीद हुए

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

(अनिल भट्ट)

जम्मू, तीन जनवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर में 2020 में पुलिसकर्मियों को कोविड-19 महामारी और आतंकवादी हमलों की दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ा।

Advertisment

एक तरफ जहां पिछले साल हुए आतंकवादी हमलों में 60 सुरक्षाकर्मी शहीद हुए, वहीं 3,276 पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 2020 में हुए आतंकवादी हमलों में जम्मू-कश्मीर पुलिस के 16 जवान जबकि सुरक्षा बलों के 44 कर्मी शहीद हो गए।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने ''पीटीआई-भाषा'' से कहा, '' अग्रिम पंक्ति के योद्धा के तौर पर कार्य करते हुए कम से कम 3,276 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए, जिनमें से 15 कर्मियों की मौत हो गई।''

Advertisment

उन्होंने कहा कि महामारी के दौरान केंद्र शासित प्रदेश के हजारों जवान अपना कर्तव्य निभाने में डटे रहे।

अधिकारियों के मुताबिक, कश्मीर जोन में कम से कम 1,329 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए, जिनमें से छह की इस घातक वायरस के कारण मौत हो गई।

वहीं, जम्मू जोन में 1,947 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए, जिनमें से नौ की इस घातक वायरस के कारण मौत हो गई।

Advertisment

उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के कई पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से प्लाज्मा दान किया।

भाषा शफीक नीरज

नीरज

Advertisment
चैनल से जुड़ें