31 January 2025 Rashifal: सिंह, तुला को नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग, वृश्चिक राशि को धन लाभ के योग

31 January 2025 Rashifal: सिंह, तुला को नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग, वृश्चिक राशि को धन लाभ के योग 31 January 2025 aaj ka Rashifal daily horoscope singh tula, dhanu vrashchik astrology hindi news pds

Aaj ka Rashifal 31 Jan 2025

Aaj ka Rashifal 31 Jan 2025

31 January 2025 Rashifal: राशिफल 31 जनवरी 2025 शुक्रवार को ग्रह-नक्षत्रों की चाल (Grah Gochar Jan 2025) कुछ जातकों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आएगी। ज्योतिष शास्त्र (Jyotish Shastra) में हर राशि का एक स्वामी ग्रह होता है, जिसके गोचर का असर उस राशि पर अधिक होता है।

ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि 31 जनवरी का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। पढ़ें 31 जनवरी 2025 का दिन शुक्रवार का राशिफल (Shukra ka Rashifal) ।

मेष राशि का राशिफल

मेष राशि के जातकों के लिए दिन भाग्य का साथ दिलाएगा। दिन खर्च की अधिकता कराएगा। मानसिक परेशानी झेलनी पड़ सकती हैं। नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यदि नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो सफलता मिल सकती है। राज्य का सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि का राशिफल

इन जातकों को आय के नए साधन मिलेंगे। आत्मविश्वास में कमी आएगी। शिक्षा के क्षेत्र में आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। शुभ समाचार मिल सकता है। यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं।

मिथुन राशि का राशिफल

इन जातकों का मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में आपकी कमी आएगी। नौकरी में तरक्की के योग बनते दिख रहे हैं। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपके वृद्धि होगी। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। घर में बड़े बुजुर्गों का सहयोग आपको सफलता दिलाएगा। व्यापारियों को लाभ मिलेगा।

कर्क राशि का राशिफल

कर्क राशि वाले पारिवारिक माहौल में खुश रहेंगे। धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको मुनाफा होने के आसार भी हैं।

सिंह राशि का राशिफल

यदि आपकी राशि सिंह है तो आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको जीवन में बदलाव आ सकता है। आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। वाहन धीरे चलाने की सलाह आपको दी जा रही है।

कन्या राशि का राशिफल

इन जातकों को मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। लाभ के अवसर आएंगे। आपको भवन सुख मिलेगा। माता-पिता का साथ मिलेगा। आपके द्वारा किए गए प्रयास अब फल देने लगेंगे।

तुला राशि का राशिफल

इन जातकों का दिन परेशानी में बीत सकता है। हालांकि आपकी नौकरी में बदलाव के योग भी बनते दिख रहे हैं। आपको भी प्रमोशन मिल सकता है। इनकम बढ़ेगी। इंक्रीमेंट मिल सकता है। संतान की ओर से आपको सुख समाचार मिलेगा। यदि लवलाइफ में हैं तो पार्टनर से मुलाकात हो सकती है।

वृश्चिक राशि का राशिफल

आपकी जरूरतें पूरी होंगी। सेहत पहले से अच्छी रहेगी। आपका मां का सहयोग मिलेगा। यदि व्यापारी हैं तो आपके कारोबार में सुधार होगा। अपनों का साथ खुशी देगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं।

धनु राशि का राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन पढ़ाई लिखाई में मन लगाएगा। हालांकि मन थोड़ा परेशान हो सकता है। समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। संपत्ति में वृद्धि होने के संभावना है।

मकर राशि का राशिफल

मकर राशि वाले भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। समय अनुकूल है। आपके जीवन में पॉजिटिविटी आएगी। मां की सेहत में आपको सुधार देखने को मिलेगा। धन लाभ के योग हैं। परिवार में किसी नन्हें मेहमान का आगमन हो सकता है। धन की आवक हो सकती है।

कुंभ राशि का राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। शत्रुओं से सावधान रहें। ये आपके मित्र बनने की कोशिश करेंगे। अपनों का साथ खुशी देगा। यदि आप विद्यार्थियों हैं तो आपको शुभ संकेत मिलेंगे। सेहत की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। यदि आप व्यापारी हैं तो इसमें विस्तार होगा। यदि आप नौकरी पेशा हैं, तो यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मीन राशि का राशिफल

यदि आपकी राशि मीन है तो आपको शुक्रवार का दिन ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग दिलाने वाला रहेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी में तरक्की के योग हैं। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। परिवार का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी।

यह भी पढ़ें : Basant Panchami Special Recipe: वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं पीले मीठे चावल का भोग, यहां पढ़ें रेसिपी

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article