दिल्ली में कोविड-19 के 306 नए मामले, 13 और लोगों की मौत

देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) दिल्ली में कोविड-19 के 306 नए मामले सामने आए हैं, जो कि पिछले करीब सात महीने में सबसे कम है। वहीं संक्रमण दर भी एक फीसदी से काफी कम है। शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,30,506 हो गई।

जनवरी में ऐसा आठवीं बार हुआ है जब दैनिक संक्रमण के मामले 500 से कम सामने आए हैं। शहर में संक्रमितों की संख्या 6.3 लाख है। वहीं 13 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 10,666 हो गई।

इस महीने एक जनवरी को 585 मामले, दो जनवरी को 494, तीन जनवरी को 424, चार जनवरी को 384, पांच जनवरी को 442, छह जनवरी को 654, सात जनवरी को 486, आठ जनवरी को 444, नौ जनवरी को 519 और 10 जनवरी को 399 मामले सामने आए ।

शहर में अभी 3,354 मरीजों का उपचार चल रहा है और संक्रमण दर 0.54 फीसदी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने इससे पहले बताया था कि पिछले कुछ दिनों से संक्रमण दर एक फीसदी से नीचे है, जो कि स्थिति में सुधार का संकेत है।

भाषा स्नेहा माधव

माधव

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article