West Bengal Bus Accident: लक्जरी बस में आग लगने से हुआ बड़ा हादसा, 30 लोग झुलसे

पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार रात ओडिशा के पारादीप जा रही एक लक्जरी बस में आग लगने से कम से कम 30 लोग झुलस गए।

Rajasthan Road Accident : नए वर्ष पर भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत

कोलकाता। West Bengal Bus Accident पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार रात ओडिशा के पारादीप जा रही एक लक्जरी बस में आग लगने से कम से कम 30 लोग झुलस गए।पुलिस ने यह जानकारी दी।

जाने कैसे हुआ हादसा

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस दौरान हुई जब बस शाम करीब पांच बजे यहां के बाबूघाट से रवाना हुई और रात करीब 10 बजे माधबपुर इलाके के पास पहुंची। वातानुकुलित बस धीमी गति से चल रही थी।

30 बसों ने किया निकलने का प्रयास

बस में सवार कम से कम 30 यात्रियों ने खिड़कियों को तोड़कर बाहर निकलने की कोशिश की। कुछ यात्री सड़क किनारे खाई में गिर गए। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

West Bengal Fire, West Midnapore, Bus Accident, Big Accident

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article