MP News: विदिशा में नदी में डूबने से 3 बच्चों की गई जान, सीएम मोहन ने दुख जताया, परिवार को 4-4 लाख की आर्थिक सहायता

MP News: विदिशा में नदी में डूबने से 3 बच्चों की जान चली गई। सीएम मोहन ने दुख जताया है। परिवार के लिए 4-4 लाख के मुआवजे की घोषणा की है।

3 children died in river in Vidisha

MP News: विदिशा में एक ही परिवार के 3 बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। तीनों क्योटन नदी में नहाने गए थे और तेज बहाव में करीब 50 फीट गहरे पानी में चले गए। 3 घंटे तक सर्चिंग के बाद उनके शव निकाले गए।

मंगलवार दोपहर 12 बजे हुआ हादसा

उदयपुर इलाके में दोपहर 12 बजे ये हादसा हुआ। बच्चों के चाचा देवेंद्र रघुवंशी ने बताया कि डूबने से उनके भतीजे ऋषि रघुवंशी, उत्तम रघुवंशी और कृष्णा रघुवंशी की मौत हो गई। वे सभी मउली के रहने वाले थे।

सुनारी घाट पर नहा रहे थे बच्चे

तीनों बच्चे नदी के सुनारी घाट के किनारे नहा रहे थे। यहां 12 से 15 फीट पानी है। वे आगे की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके और तेज बहाव में 50 फीट गहराई में समा गए। सूचना मिलने पर गंजबासौदा SDM, विजय राय, SDOP मनोज मिश्रा और तहसीलदार संजीव राय सहित अन्य ऑफिसर मौके पर पहुंचे।

सीएम मोहन ने दुख जताया

https://twitter.com/DrMohanYadav51/status/1825851100559208641

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बच्चों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट में लिखा विदिशा जिले की गंजबासौदा तहसील में क्यूटन नदी में नहाने गए तीन मासूम बच्चों के डूबने से मृत्यु के दुःखद समाचार से मन व्यथित है। परमपिता परमेश्वर से दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ। राज्य शासन की ओर से पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। दुःख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। ।। ॐ शांति।।

ये खबर भी पढ़ें:मध्यप्रदेश में 9 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, अनुपम राजन प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा, ‌श्रीमन‌ शुक्ल शहडोल के कमिश्नर बने

महाराष्ट्र में MP के मजदूर परिवार के 4 बच्चे डूबे

महाराष्ट्र में मजदूरी करने गए मध्यप्रदेश के एक परिवार के 4 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। चारों भाई-बहन थे। बड़वानी के वरला थाना क्षेत्र के आदिवासी किसान सुभान्या आर्य अपनी पत्नी और 6 बच्चों के साथ मजदूरी करने जलगांव के पिंपरखेड़ गांव गए थे। सोमवार दोपहर में तालाब में बच्चे नहा रहे थे और तभी ये हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article