29 August History: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म आज, जानिए क्या है आज की महत्वपूर्ण घटनाएं

भारत में हॉकी के स्वर्णिम युग के साक्षी मेजर ध्यानचंद का नाम भी ऐसे ही लोगों में शुमार है।

29 August History: हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्म आज, जानिए क्या है आज की महत्वपूर्ण घटनाएं

नई  दिल्ली। 29 August History  देश में ऐसे बहुत से लोग हुए हैं, जिन्होंने अपने क्षेत्र में इतनी महारत हासिल की कि उनका नाम इतिहास के पन्नों में सदा के लिए दर्ज हो गया। भारत में हॉकी के स्वर्णिम युग के साक्षी मेजर ध्यानचंद का नाम भी ऐसे ही लोगों में शुमार है।

आज मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस

ध्यानचंद ने अपने खेल से भारत को ओलंपिक खेलों की हॉकी स्पर्धा में स्वर्णिम सफलता दिलाने के साथ ही परंपरागत एशियाई हॉकी का दबदबा कायम किया। विपक्षी खिलाड़ियों के कब्जे से गेंद छीनकर बिजली की तेजी से दौड़ने वाले ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था।

Image

उनके जन्मदिन को देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के तौर पर मनाया जाता है और खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न पुरस्कार देकर अलंकृत किया जाता है।

देश दुनिया के इतिहास में 29 अगस्त की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1831 : ब्रिटेन के माइकल फैराडे ने पहली बार ट्रांसफार्मर का प्रर्दशन किया।

1833 : ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया।

1898 : गुडइयर टायर कंपनी की स्थापना।

1904 : अमेरिका के सेंट लुई में तीसरे ओलंपिक खेलों की शुरुआत।

1905 : भारतीय हाकी के इतिहास में कई सुनहरे पन्ने जोड़ने वाले ध्यानचंद का जन्म।

1947 : भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान का मसौदा तैयार करने के लिये डॉ॰ भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में एक प्रारूप समिति का गठन।

1974 : चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी की स्थापना।

1976 : प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीतज्ञ और दार्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का निधन।

1998 : सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न से सम्मानित।

2003 : इराक के पवित्र शहर नजफ़ पर आत्मघाती हमला। शिया नेता सहित 75 लोग मारे गये।

2008 : टाटा मोटर्स ने तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बवाल से क्षुब्ध होकर पश्चिम बंगाल के सिंगूर में नैनो परियोजना स्थल से अपने कर्मचारी हटाए।

2018 : जकार्ता एशियाई खेलों में भारत को दोहरी सफलता। अरपिंदर सिंह ने पुरुषों की त्रिकूद में और स्वप्ना बर्मन ने महिलाओं की हैप्टथलॉन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीते।

2018 : भारतीय रिजर्व बैंक की वार्षिक रिपोर्ट में कहा गया कि नोटबंदी में चलन से हटाए गए 500 और 1000 के लगभग सभी पुराने नोट बैंकिंग प्रणाली में लौटे।

2021: पैरालंपिक खेलों में टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविनाबेन पटेल और ऊंची कूद के एथलीट निषाद कुमार ने रजत पदक जीते।

ये भी पढ़ें 

Oppo A38 Smartphone: Oppo A38 स्मार्टफोन जल्द होगा भारतीय बाजार में लॉन्च, जानें इस फ़ोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर भाई से पहले इन पांच देवताओं को बांधे राखी, जीवन भर करेंगे रक्षा

Hindi Current Affairs MCQs: 27 अगस्त, 2023 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs), सभी परीक्षाओं के लिए उपयोगी

Bhopal Sambhag Anganwadi Recruitment 2023: भोपाल संभाग आगनबाड़ी में 151 पदों पर निकली भर्ती, इस लिंक से करें आवेदन

‘मैं अच्छी तरह प्रैक्टिस कर रहा हूं’, सूर्यकुमार यादव नें वनडे में अच्छा प्रदर्शन करने पर दिया बड़ा स्टैट्मेन्ट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article