Advertisment

पुडुचेरी में कोविड-19 के 28 नए मामले आए

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

पुडुचेरी, 15 जनवरी (भाषा) केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 28 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 38,595 तक पहुंच गए। स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि चार क्षेत्रों-पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यानम में कहीं भी कोई नई मौत नहीं हुई।

केंद्रशासित प्रदेश में इस महामारी में मरने वाले लोगों की संख्या 640 है।

मोहन कुमार ने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान 1,691 नमूनों की जांच के बाद 28 नए मामले सामने आए।

Advertisment

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने कहा कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 294 है, जबकि अब तक 37,661 मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दी जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमण के कुल मामले 38,595 हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान 32 रोगियों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई।

Advertisment

भाषा कृष्ण नरेश

नरेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें