/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/National-Bansal-News.jpeg)
चंडीगढ़, नौ जनवरी (भाषा) हरियाणा में शनिवार को कोविड-19 के 279 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,64,721 हो गए। वहीं संक्रमण से छह और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,949 हो गई।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दैनिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
बुलेटिन के अनुसार, गुरुग्राम में कोविड-19 के 88 और फरीदाबाद में 37 नए मामले सामने आए हैं।
इसमें कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या वर्तमान में 2,563 है।
बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में अब तक कुल 2,59,209 लोग ठीक हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर 97.92 प्रतिशत है।
भाषा शुभांशि माधव
माधव
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us