27 May Ka Rashifal: कर्क राशि वालों को नौकरी संबंधी परेशानियां आ सकती हैं, क्या कहती है आपकी राशि

शनिवार का दिन कर्क राशि वालों को कैरियर संबंधी परेशानियों में डाल सकता है। चलिए जानते हैं सभी राशियों का हाल।

Horoscope Today 05 October 2020: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जाने अपनी राशि

नई दिल्ली। 27 May Ka Rashifal: शनिवार का दिन कुछ mp news राशियों के जीवन में तो खुशियां लाएगा। लेकिन कुछ राशी के जातकों के लिए समस्या पैदा कर सकता है। जी हां ये दिन कर्क राशि वालों को कैरियर संबंधी परेशानियों में डाल सकता है। चलिए जानते हैं सभी राशियों का हाल।

Vastu For Tulsi: इन दो दिनों में भूलकर भी तुलसी को न चढ़ाएं जल, रूठ कर चली जाएंगीं मां लक्ष्मी

मेष राशि 
शनिवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खास होने वाला है। इनके लिए संतान की ओर से सुख समाचार मिलेगा। हो सकता है कोई दुर्घटना हो जाए। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है।

वृष राशि
राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता भरा रहेगा शनिवार का दिन। इनकी समाज में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। जनमानस के बीच में आप की छवि में निखार आएगा। मां का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। संतान को उन्नति मिलेगी। धन हानि हो सकती है। बहनों के साथ टकराव हो सकता है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए दिन आर्थिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। लेकिन ये धन लाभ गलत रास्ते से होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापार आपका ठीक चलेगा।

कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के अपनी बहनों से संबंध बेहतर होंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेेंगे। नौकरी में परेशानी आ सकती है।

Gupt Navratri 2023: जून में गुप्त नवरात्रि कब से कब तक हैं?

सिंह राशि
सिंह राशी के जातकों की कुंडली में आपके लग्न में सूर्य देव विराजमान है। जिसके कारण आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा परंतु क्रोध की मात्रा बढ़ सकती है। इस सप्ताह आपको भाग्य के स्थान पर अपने परिश्रम पर विश्वास करना चाहि। आपको भाग्य से कोई लाभ नहीं होगा। धन आने का अच्छा योग है।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों की कुंडली के गोचर में उच्च के बुद्ध लग्न में विराजमान है। जो आपके स्वास्थय के अनुकूल बने हुए हैं। यानि आपको इस दौरान स्वास्थ्य लाभ मिलने वाला है। इतना ही नहीं इस दौरान धन आने की पूरी संभावना है।

तुला राशि
आपके पास धन आने का योग है। साथ ही आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट आ सकती है। तुला राशि वालों को उदर विकार घेर सकते हैं। दिन थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि (27 May Ka Rashifal) वालों को शासकीय कार्यों में सफलताएं प्राप्त होंगी। कार्यालय में आपका सम्मान बढ़ने वाला है। धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है।

धनु राशि
व्यापारिक दृष्टि से दिन बेहतर रहेगा। धन लाभ भी हो सकता है। संतान को कष्ट हो सकता है। भाग्य आपका आपकी मदद करेगा। आपके सभी शत्रु आपके प्रयासों से समाप्त हो सकते हैं।

मकर राशि
आपका भाग्य अद्भुत रूप से मदद करेगा। पर भाइयों से विवाद हो सकता है। संतान को कष्ट हो सकता है। संतान सहयोग नहीं करेगी। छोटी मोटी दुर्घटना का योग है।

कुंभ राशि
जीवनसाथी के लिए दिन अच्छा है। स्वास्थ्य थोड़ा कम ठीक रहेगा। भाइयों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। जनता आपकी छवि बिगड़ सकती है। शासकीय कार्यालयों में आपके कार्य संपन्न होंगे। भाग्य आपकी मदद करेगा।

मीन राशि
जीवनसाथी के लिए दिन बेहतर है। आपकी कोशिशों से शत्रुओं का नाश होगा। धन आगमन में रूकावटें आ सकती हैं। तो वहीं पारिवारिक दृष्टि से भी दिन अच्छा नहीं रहने वाला है। भाई बहनों से संबंध बिगड़ सकते हैं। आपको अपने संतान (27 May Ka Rashifal) से भी पर्याप्त सुख प्राप्त नहीं हो पाएगा।

Vastu Tips: कहीं आप भी तो नहीं पहनते किसी और के कपड़े, हो जाएंगे कंगाल!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article