/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/National-Bansal-News.jpeg)
देहरादून, दो जनवरी (भाषा) उत्तराखंड में शनिवार को 263 नए मरीजों में कोविड-19 महामारी की पुष्टि हुई जबकि सात अन्य मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।
प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 263 नए मामलों के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 91,544 हो गयी है । ताजा मामलों में से सर्वाधिक 73 देहरादून जिले में सामने आए जबकि नैनीताल में 65, हरिद्वार में 27 और उधमसिंह नगर में 23 मरीज मिले ।
बुलेटिन में कहा गया है कि शुक्रवार को प्रदेश में सात और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया और महामारी से अब तक प्रदेश में कुल 1522 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं ।
प्रदेश में अब तक कुल 84,461 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं । फिलहाल उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,364 है ।
भाषा शुभांशि मनीषा
मनीषा
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us