/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/corona-goa.png)
पणजी। गोवा सरकार की ओर से संचालित गोवा मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (GMCH) में सुबह 26 कोराना मरीजों की मौत हो गई। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने मंगलवार को यह जानकारी देते दी। इन सबका अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसके साथ ही राणे ने मांग की है कि इस घटना की जांच हाईकोर्ट करे ताकि इसके कारण का पता चल सके। मंत्री का कहना है कि इन सभी 26 कोरोना मरीजों की मौत देर रात 2 बजे से लेकर मंगलवार सुबह 6 बजे के बीच हुई है लेकिन इसका कारण सामने नहीं आया है।
26 कोराना मरीजों की मौत
आज GMCH का दौरा करने वाले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा था,'मेडिकल ऑक्सीजन की उपलब्धता और जीएमसीएच में कोविड- 19 वार्ड तक इसकी आपूर्ति के बीच अंतर से रोगियों को कुछ समस्याएं हुई हैं। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि राज्य में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है।
CM Pramod Sawant visited #COVID19 wards in Goa Medical College and Hospital today. pic.twitter.com/7xOzgSUqbN
— ANI (@ANI) May 11, 2021
केवल 400 की ही आपूर्ति की गई
राणे ने कहा कि सोमवार को यहां मेडिकल ऑक्सीजन के 1200 बड़े सिलेंडर की जरूरत थी, लेकिन केवल 400 की ही आपूर्ति की गई। उन्होंने कहा,'अगर मेडिकल ऑक्सीजन आपूर्ति की कमी है तो इस कमी को दूर करने के लिए चर्चा की जानी चाहिए।' उन्होंने कहा कि गोवा सरकार ने जीएमसीएच में कोविड-19 के उपचार पर नजर रखने के लिए नोडल अधिकारियों की जिस तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है, उसे मुख्यमंत्री को इस संबंध में जानकारी देनी चाहिए।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us